{"_id":"56f18ede4f1c1b5601f14d24","slug":"arrest-in-atempt-to-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या की कोशिश करने का आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हत्या की कोशिश करने का आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 22 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
महिला पर गाड़ी चढ़ाकर हत्या की कोशिश का प्रयास करने के मामले में कोसली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त की गई गाड़ी बरामद कर ली है। जांचकर्ता एएसआई मंगतूराम ने बताया कि गिरफ्तार किया आरोपी चरखी दादरी की एससी कॉलोनी निवासी अंकित शर्मा है।
बताया कि आरोपी अंकित की पीड़ित महिला के साथ पहले से जान पहचान थी और कुछ दिन पहले पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ रोहतक में मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के साथ मामला दर्ज कराया था। उसी रंजिश को लेकर 2 फरवरी को उक्त आरोपी ने रेलवे रोड कोसली के नजदीक पीड़ित महिला पर गाड़ी चढ़ाकर कर हत्या का प्रयास किया था।