फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Another member of the illegal collection gang arrested in Mahendragarh

महेंद्रगढ़: अवैध वसूली करने वाले गिरोह का एक और गुर्गा गिरफ्तार, फर्जी आरटीए स्टाफ बनकर करता था वारदात

Tue, 22 Mar 2022 10:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 22 Mar 2022 10:17 PM IST
सार

पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी मुकेश गाड़ी चलाता था और फर्जी नंबर प्लेट भी लाता था। पूछताछ के लिए आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन
Another member of the illegal collection gang arrested in Mahendragarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

पुलिस टीम ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में नकली आरटीए स्टाफ बनकर फर्जी पर्ची काटकर अवैध वसूली करने वाले गिरोह के एक और गुर्गे को काबू किया है। पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही काबू कर चुकी है। चौथे आरोपी को स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ की टीम द्वारा लोहारू बस स्टैंड से काबू किया गया है।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश निवासी गोपी थाना बाढड़ा के रूप में हुई है। आरोपी फर्जी आरटीए की गाड़ी का चालक था और फर्जी नंबर प्लेट भी उपलब्ध कराता था। मंगलवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 
विज्ञापन


तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी पुलिस
पुलिस ने जांच में पता लगाया कि गिरोह के युवक बुलेरो गाड़ी पर नीली बत्ती लगाकर घूमते थे और फर्जी आरटीए अधिकारी बनकर ओवरलोड ट्रक, वाहन चालकों की पर्ची काटकर अवैध वसूली करते थे। महेंद्रगढ़ जिले में आरटीए ऑफिस में तैनात अधिकारी की शिकायत पर गत माह फर्जी आरटीए स्टाफ बनकर ओवरलोड ट्रकों, वाहन चालकों की पर्ची काटकर अवैध वसूली करने का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः जींद में विजिलेंस की कार्रवाई: जेल में तैनात फार्मासिस्ट दस हजार रुपये रिश्वत लेता काबू, बंदी को पीजीआई रेफर करने के लिए मांगे थे

स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गिरोह के गुर्गे मुकेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी मुकेश गाड़ी चलाता था और फर्जी नंबर प्लेट भी लाता था। पूछताछ के लिए आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed