फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Vigilance arrested a pharmacist posted in jail for taking bribe of ten thousand rupees in Jind

जींद में विजिलेंस की कार्रवाई: जेल में तैनात फार्मासिस्ट दस हजार रुपये रिश्वत लेता काबू, बंदी को पीजीआई रेफर करने के लिए मांगे थे

Tue, 22 Mar 2022 09:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 22 Mar 2022 09:57 PM IST
सार

जेल में तैनात फार्मासिस्ट ने बंदी को पीजीआई रेफर करने की एवज में रिश्वत मांगी थी। टीम ने आरोपी मो रंगे हाथ गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Vigilance arrested a pharmacist posted in jail for taking bribe of ten thousand rupees in Jind
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

हरियाणा के जींद में जिला जेल से एक बंदी को पीजीआई रोहतक रेफर करने की एवज में राज्य चौकसी ब्यूरो की टीम ने जेल में तैनात फार्मासिस्ट को दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू किया है। फार्मासिस्ट के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

 

राज्य चौकसी ब्यूरो को दी शिकायत में गांव अलीपुरा निवासी प्रवेश ने कहा कि उसका पिता दलबीर किसी मामले में जिला जेल में बंद है। उसका पिता इस समय बीमार है। उसकी दवाई रोहतक पीजीआई से चल रही है। चिकित्सकों ने उनके पिता को दाखिल करवाने की सलाह दी हुई है। जिला कारागार से रोहतक पीजीआई रेफर करवाने के लिए फार्मासिस्ट जयबीर दस हजार रुपये मांग रहा है।

विज्ञापन

 

शिकायत के आधार पर राज्य चौकसी ब्यूरो के डीएसपी कमलजीत के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम में सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार, एएसआई बलजीत, कमलजीत व सिपाही पंकज को शामिल किया गया। पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मांग की तो प्रशासन की तरफ से डीडीपीओ सत्यवान को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः हरियाणा: बहादुरगढ़ के पास किराने की दुकान में विस्फोट, ध्वस्त हो गई दुकान, लाखों का सामान जला

 

ब्यूरो टीम ने प्रवेश को दस हजार रुपये पाउडर लगाकर व ड्यूटी मजिस्ट्रेट से हस्ताक्षर करवाकर दे दिए। प्रवेश ने फार्मासिस्ट जयबीर से संपर्क साधा तो उसने प्रवेश को रानी तालाब पर बुला लिया। फार्मासिस्ट दस हजार रुपये लेते ही ब्यूरो टीम ने उसे पकड़ लिया और रिश्वत की राशि बरामद कर ली। डीएसपी कमलजीत ने कहा कि रिश्वत लेते हुए पकड़े गए फार्मासिस्ट से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed