फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ambulance, accident, prgnent, women, death, eight, injurd

प्रसूताओं को घर छोड़ने जा रही एंबुलेंस हुई दुर्घटनाग्रस्त

Wed, 21 Dec 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
ambulance, accident, prgnent, women, death, eight, injurd
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, आठ घायल
नारनौल नागरिक अस्पताल से मंगलवार करीब बारह बजे दो प्रसुताओं को छोड़ने जा रही एंबुलेंस ने गांव नीरपुर के नजदीक रोडवेज चालक प्रशिक्षण बस को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें गांव नावदी निवासी एक प्रसूता पूनम पत्नी अजीत की मौत हो गई। जबकि एंबुलेंस चालक सहित दो नवजात शिशु, एक दो वर्षीय बच्चा, तीन महिलाएं व एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।  चिकित्सकों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने भी प्राथमिकता के आधार पर एंबुलेंस चालक व रोडवेज प्रशिक्षण बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार गांव नावदी निवासी पूनम पत्नी अजीत को सोमवार रात्रि को नागरिक अस्पताल में लड़का हुआ था, वहीं गांव काकराला निवासी बाला पत्नी मनोज को भी दो दिन पूर्व लड़का हुआ था। जोकि मंगलवार को चेकअप करवाने के लिए नागरिक अस्पताल पहुंची थी। चेकअप करवाने बाद महिला के परिजनों ने एंबुलेंस सेवा की मांग। इस पर एंबुलेंस सेवा कर्मचारियों ने गांव नावदी निवासी प्रसूता पूनम के साथ ही प्रसूता बाला को भी बैठा दिया। एंबुलेंस में इन दो महिलाओं के अलावा प्रसूता पूनम की सास सविता, ससुर मिठ्ठनलाल, उसकी बड़ी बहन संगीता व उसका दो वर्ष बेटा वंश भी सवार हुए। इस प्रकार करीब नौ लोग एंबुलेंस में सवार थे। एंबुलेंस दोनों प्रसूताओं को नागरिक अस्पताल से लेकर नारनौल शहर के नजदीक के गांव नीरपुर से कुछ दूरी पर ही पहुंची थी कि सामने चल रही रोडवेज प्रशिक्षण चालक की बस में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसमें एंबुलेंस का सामने वाले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। जिसमें प्रसूता पूनम की मौत हो गई, जबकि अन्य सभी लोग गंभीर रूप घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे महावीर चौकी प्रभारी नवल किशोर ने लोगों की सहायता से घायलों को पुलिस जिप्सी व अन्य निजी वाहनों द्वारा नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्रसूता पूनम को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य लोगों की गंभीर हालात के चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन


एंबुलेंस चालक पवन निवासी मंढाणा व रोडवेज प्रशिक्षण चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस घटना में एक प्रसूता की मौत हुई है, जबकि एंबुलेंस चालक सहित अन्य लोग घायल हैं। -नवल किशोर, महावीर चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed