फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Action Taken on Illegal Mining Scam in Narnaul: Former Assistant Mining Officer Arrested

नारनौल में अवैध खनन घोटाले पर कार्रवाई: तत्कालीन सहायक खनन अधिकारी गिरफ्तार, पंचकूला से विजिलेंस ने दबोचा

Thu, 19 Mar 2026 02:15 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Thu, 19 Mar 2026 02:15 PM IST
सार

एसीबी के इंस्पेक्टर अशोक कुमार के अनुसार, इस मामले में अब तक 17 में से 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। संजय सिम्बरवाल की गिरफ्तारी के साथ ही जांच और तेज कर दी गई है।

विज्ञापन
Action Taken on Illegal Mining Scam in Narnaul: Former Assistant Mining Officer Arrested
कार्रवाई करते अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

नारनौल में अवैध खनन से जुड़े बड़े घोटाले में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन सहायक खनन अधिकारी संजय सिम्बरवाल को पंचकूला से गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी लंबे समय से चल रही जांच के बाद की गई है, जिसमें सरकारी राजस्व को लाखों रुपये की हानि पहुंचाने के आरोप सामने आए हैं।

विज्ञापन


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रेवाड़ी और नारनौल की संयुक्त टीम इस मामले की जांच कर रही थी। जांच में खुलासा हुआ कि खनन विभाग के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों ने वाहन मालिकों के साथ मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए। साथ ही, राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के आदेशों की अनदेखी करते हुए कम जुर्माना वसूल कर वाहनों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन




एसीबी के इंस्पेक्टर अशोक कुमार के अनुसार, इस मामले में अब तक 17 में से 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। संजय सिम्बरवाल की गिरफ्तारी के साथ ही जांच और तेज कर दी गई है। वहीं, शेष दो आरोपी एमओ राजेंद्र और क्लर्क चंद्रशेखर—की गिरफ्तारी अभी बाकी है, जिन्हें जल्द काबू करने की बात कही जा रही है। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर राजेश और एएसआई बीर सिंह सहित पूरी टीम शामिल रही। विजिलेंस की इस कार्रवाई से खनन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed