{"_id":"56f6c7674f1c1be62bf14e29","slug":"action-and-fine","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा गलती होने पर लगेगा 11 लाख जुर्माना, होगा सामाजिक बहिष्कार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोबारा गलती होने पर लगेगा 11 लाख जुर्माना, होगा सामाजिक बहिष्कार
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
पंचायत का फैसला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुलेंडी के दिन डीजे बजाकर जश्न मनाने के दौरान दो गुटों में शुरू हुए झगड़े का राजीनामा करने के लिए नियामतपुर के बालाजी मंदिर में 12 गांवों की महापंचायत हुई। भाईचारा कायम रखने के मकसद से शुरू हुई महापंचायत में मनोनीत कमेटी ने दोनों पक्षों को दोबारा गलती साबित होने पर 11 लाख रुपये जुर्माना और सामाजिक बहिष्कार का फैसला सुनाया है। धुलेंडी के दिन दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष शुरू हो गया था। इसमें करीब 12 लोग घायल हो गए थे। गांव में शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात था।
ग्रामीणों के अनुसार दो माह पहले पंचायत चुनाव समाप्त हुए हैं। तब से ही गांव में दो गुट बने हैं। पंचायत समिति के उपाध्यक्ष माहीराम धुलेंडी के दिन डीजे बजाकर जश्न मना रहे थे। इससे सरपंच गुट आक्रोशित हो गया। विरोध करने पर दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष शुरू हो गया। इसमें दोनों पक्षों के करीब 12 लोग घायल हो गए। शुक्रवार को अधिक तनाव बढ़ने के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। आपसी भाईचारा कायम रखने के मकसद से शनिवार को स्थानीय हनुमान मंदिर में 12 गांवों की महापंचायत हुई। इसमें फैसला करने और सुनाने की जिम्मेदारी मनोनीत 14 सदस्यीय कमेटी को सौंपी गई। करीब आधे घंटे दोनों पक्षों की गलतियों पर मंथन किया गया। इसके बाद अब तक की गलती भुलाकर राजीनामे का निर्णय लिया गया।
गलती साबित होने पर यह होगी सजा
दोबारा गलती साबित होने पर 11 लाख जुर्माना और सामाजिक बहिष्कार की सजा भुगतनी होगी। इसके अलावा गांव में डीजे, फ्लोअर पर प्रतिबंध लगा दिया गया। अवहेलना करने पर 51 हजार जुर्माना वसूला जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों ने सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने, जुआ, चिकन प्लेस बंद करवाने की मांग की। ग्रामीणों की मांग को लिखित फैसले में शामिल किया गया। दोषी के खिलाफ पंचायती कार्रवाई करने के साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा। इस मौके पर खेताराम, देशराज, जंगलीराम, महेश, सतीश, दाताराम, रोहताश, पृथ्वीराम, बिरेंद्र कसाना, रामजीलाल, काशीराम मौजूद रहे।