फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   पिकअप की टक्कर लगने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत

पिकअप की टक्कर लगने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत

Sat, 02 Mar 2019 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
पिकअप की टक्कर लगने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। सतनाली मार्ग पर गांव खातोदड़ा के पास पिकअप चालक ने आठ वर्षीय बच्ची को टक्कर मार दी। जिसमें बच्ची की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के चाचा के बयान पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव खातोदड़ा निवासी पवन की बेटी आठ वर्षीय अंशिका वीरवार देर शाम अपने घर के सामने खड़ी थी। सतनाली की आ रही पिकअप के चालक ने अंशिका को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अधिक खून बह जाने और गहरी चोट होने से घायल अंशिका को परिजन उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने अंशिका को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतका चाचा मनोज के बयान पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई आरंभ कर दी है। मृतका अंशिका प्रथम कक्षा की छात्रा थीं। वह तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed