फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाला अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्य काबू

एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाला अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्य काबू

Wed, 30 May 2018 01:00 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाला अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्य काबू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल।
सीआईए स्टाफ नारनौल ने उत्तर भारत के पांच राज्यों के लिए सरदर्द बने एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को काबू किया है। गिरोह के तीनों ही सदस्य हिसार जिले के रहने वाले हैं। उनके कब्जे से अलग-अलग बैंकों के एटीएम भी पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों को मंगलवार को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने तीनों को चार दिन के रिमांड पर सीआईए को सौंप दिया।

एसपी कमलदीप सिंह ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि सीआईए नारनौल व पुलिस की स्पेशल स्टाफ की टीम सोमवार की शाम महेंद्रगढ़ में सीआईए नारनौल के इंचार्ज धर्मसिंह के नेतृत्व में नाकेबंदी कर वाहनों की तलाशी ले रही थी। नाकेबंदी के दौरान एक कार की तलाशी में तीन युवकों पर टीम को कुछ शक हुआ। जब टीम ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने की घटना के बारे में बताया। इस पर सीआईए ने तीनों हिसार के नारनौंद के खेड़ी चोपटा निवासी बलजीत पुत्र रिछपाल, खंडा खेड़ी निवासी उमेश पुत्र चतर सिंह व मसुदपुर निवासी कृष्ण पुत्र शिशु को गिरफ्तार कर लिया। जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने हरियाणा के अलावा दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व पंजाब में भी एटीएम बदलकर पैसे निकलाने की घटनाओं को कबूला। पुलिस ने उनके पास से अलग अलग बैंकों के काफी एटीएम कार्ड व एक आल्टो कार को बरामद किया है। रिमांड के दौरान उनसे अन्य घटनाओं के बारे में संलिप्त होने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed