फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   क्रशर कार्यालय के निर्माण दौरान गिरी छत,

क्रशर कार्यालय के निर्माण दौरान गिरी छत,

Sat, 08 Sep 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
क्रशर कार्यालय के निर्माण दौरान गिरी छत,
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। धोलेड़ा-नारनौल रोड पर खातोली के पास क्रशर के निर्माण के लिए बनाए जा रहे ऑफिस की छत गिरने से छह मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक महिला मजदूर की दबने से मौत हो गई। घायलों को नारनौल के नागरिक अस्पताल भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने सभी की गंभीर हालात होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रेफर कर दिया। नायब तहसीलदार कृष्ण सिंह मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया।
पुलिस को दिए बयान में घायलों के साथ पहुंचे परिजनों ने बताया कि खातौली जाट में श्रीनारायण स्टोन क्रशर के नाम से नया क्रशर तैयार किया जा रहा है। इसके लिए ऑफिस निर्माण का कार्य चल रहा था। ऑफिस निर्माण कार्य के दौरान मजदूर ऑफिस के अंदर फर्श के लेवल हेतु ईंट की कुटाई कर रहे थे। इसी दौरान छत के सहारे के लिए लगाया गया पिल्लर अचानक धंस गया। इससे छत पर गाटर-पट्टी मजदूरों पर आ गिरा। इसमें 24 वर्षीय सरस्वती निवासी गांव पीपरा छतरपुर मध्य प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राममिलन, आसाराम, मैंन, समंत्रा, याशोदा व कस्तूरी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें तुरंत उपचार के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


जेसीबी से मलबा हटाकर निकाले मजदूर
फर्श की कुटाई कर रहे मजदूरों पर अचानक छत पर गाटर-पट्टी गिर गई। जिससे मजदूर मलबे के नीचे दब गए। मजदूरों को निकालने के लिए जेसीबी मशीन को बुलाना पड़ा। जेसीबी की सहायता सभी मजदूरों को निकाला गया। इसमें एक मजदूर महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटिया मैटीरियल इस्तेमाल, रिपोर्ट भेजूंगा
नांगल चौधरी के नायब तहसीलदार कृष्ण सिंह ने बताया कि भवन निर्माण में घटिया मैटीरियल इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा संचालक को निर्माण की जल्दी थी, जिस कारण चिनाई में क्वालिटी नहीं दी गई। रिपोर्ट उपायुक्त को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed