फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   पुलिस ने सुलझाई टैक्सी ड्राइवर हत्या कांड की गुत्थी,

पुलिस ने सुलझाई टैक्सी ड्राइवर हत्या कांड की गुत्थी,

Thu, 31 May 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने सुलझाई टैक्सी ड्राइवर हत्या कांड की गुत्थी,
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल।
नारनौल पुलिस ने 28 मई को अटेली के पास हुई टैक्सी ड्राइवर की हत्या मामले की गुत्थी 48 घंटों में सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है जिनमें दो आरोपी नाबालिग है जबकि मोहल्ला मालीटिब्बा निवासी सुमित बालिग है। तीनों ही आरोपी नारनौल के रहने वाले हैं। इस मामले का खुलासा बुधवार को पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने अपने कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता के दौरान किया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुमित है। सुमित ने ही अन्य दो नाबालिग आरोपियों से मिलकर गाड़ी को लूटकर दिल्ली के मायापुरी में बेचने की योजना बनाई थी। इस योजना के तहत ही तीनों आरोपियों ने टैक्सी ड्राइवर भागमल सैनी की गाड़ी को नारनौल के रेवाड़ी रोड से दिल्ली के द्वारका के लिए बुक किया था। सुमित ने गाड़ी बुकिंग करते समय कहा था कि उसकी बहन की सास बीमार है उसे दिल्ली से नारनौल लेकर आना है। एसपी के अनुसार ड्राइवर को किसी प्रकार का शक ना हो इसके लिए सुमित ने ड्राइवर भागमल सैनी के पास ही खड़े होकर दिखावी तौर अपनी बहन से मोबाइल पर बात करके गाड़ी तीन हजार रुपये में बुक होने की बात कही।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आरोपी गाड़ी से दिल्ली पहुंच गए लेकिन भीड़भाड़ होने की वजह से यह गाड़ी सुनसान इलाके में लूटने के लिए ड्राइवर को यह कहा कि उसकी बहन की सास को जयपुर ले गए इसलिए जयपुर चलना पड़ेगा और नारनौल से उसके भाई को लेना होगा। जब आरोपी अटेली के पास पहुंचे तो उन्होंने ड्राइवर को बरगलाने के लिए फिर से झूठा दिखावा कर फोन पर उसका भाई गांव कांटी आने की बात कही। इस पर आरोपियों ने ड्राइवर को कांटी चलने के लिए कहा। रात के करीब तीन बजे जब गाड़ी अटेली से नावदी रामपुरा रोड पर पहुंची तो आरोपियों ने शौच करने की बात कहकर गाड़ी रुकवा ली। इसके बाद दो आरोपी गाड़ी के पीछे की सीट पर बैठ गए और अगली सीट पर बैठे आरोपी ने ड्राइवर साइड में बाहर आकर ड्राइवर की कनपटी पर लाइटर नुमा पिस्तौल लगाकर गाड़ी की चाबी देने को कहा। जब ड्राइवर ने गाड़ी की चाबी नहीं दी तो पीछे की सीट पर बैठे एक युवक ने ड्राइवर की गर्दन पर चाकुओं से हमला कर दिया। इस पर ड्राइवर ने अपनी सीट के पास से एक दराती नुमा हथियार निकालकर वार किया तो वह हथियार एक नाबालिग आरोपी को लग गया जिससे वे घबराकर तीनों गाड़ी व ड्राइवर को छोड़कर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले का इस तरह हुआ खुलासा
एसपी के अनुसार ड्राइवर द्वारा बचाव में किए गए हमले से घायल तीनों आरोपियों ने गांव में से ही किसी से कपड़ा लेकर घाव पर बांधा और पैदल ही अटेली तक पहुंचे। अटेली पहुंचने के बाद तीनों आरोपी तीन सौ रुपये में एक आटो करके नारनौल पहुंचे। नारनौल पहुंचने के बाद एक नाबालिग आरोपी तो अपने घर चला गया और दूसरा घायल नाबालिग सुमित के साथ नारनौल के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंच गया। यहां पहले तो घायल आरोपी ने अपना नाम सुमित बताकर एमएलआर कटवाई, लेकिन बाद में उसने अपने नाम से एमएलआर कटवाई। इस पर चिकित्सकों को भी शक हुआ तो जख्म का कारण पूछा तो आरोपियों ने पहले एक्सीडेंट और बाद में झगड़ा होना बताया। वहीं जब घटनास्थल पर गाड़ी में ड्राइवर का शव मिलने का समाचार क्षेत्र में फैला तो जिस गांव से आरोपियों ने कपड़ा व टी-शर्ट ली थी उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने अटेली व नारनौल अस्पतालों से जानकारी जुटाई तो नारनौल अस्पताल में कटवाई गई एमएलआर के आधार पर सुमित व घायल आरोपी को सबसे पहले धरा गया। इसके बाद उनसे पूछतराछ की गई तो तीसरा आरोपी पकड़ा गया।
कई दिन से गाड़ी लूटने की फिराक में थे आरोपी
एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ के कबूल किया है कि वे चार-पांच दिन से गाड़ी लूटने की फिराक में थे। 23 मई को भी उन्होंने गाड़ी लूटने के लिए नारनौल नांगल चौधरी रोड पर किसी वाहन को रुकवाने का प्रयास किया था, लेकिन यह प्रयास सफल नहीं हुआ। इसके बाद वे बाछोद गए थे, लेकिन यहां भी किसी ने वाहन नहीं रोका। इसके बाद 26 मई को अटेली में एक गाड़ी वाले से दिल्ली चलने की बुकिंग करके नारनौल गंदे नाले का स्थान व टाइम दिया गया। उन्होंने बताया कि वह ड्राइवर गाड़ी लेकर नहीं पहुंचा तो उन्होंने 27 मई को नारनौल से ही भागमल सैनी की गाड़ी बुक की।

वकील ने पुलिस की कहानी को बताया मनघड़ंत
जब आरोपियों को नारनौल अदालत में पेश किया तो मृतक के परिजनों की तरफ से पैरवी के लिए डिपुट किए गए अधिवक्ता ने पुलिस की कहानी को मनघड़ंत बताते हुए अधिवक्ता ने अदालत में जज के सामने कहा कि यह बेशकीमती जमीन के लिए एक गहरी साजिश रची गई है। इस मामले में नाबालिग युवकों को मोहरा बनाया गया है। ड्राइवर भागमल की हत्या गाड़ी लूटने की बजाय जमीन को लेकर करवाई गई है। उन्होंने इस मामले में अदालत से एसआईटी गठन के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed