फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   शव को सड़क पर रख लोगों ने किया नेशनल हाइवे जाम

शव को सड़क पर रख लोगों ने किया नेशनल हाइवे जाम

Sun, 06 Aug 2017 11:49 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
शव को सड़क पर रख लोगों ने किया नेशनल हाइवे जाम
शव को सड़क पर रख किया नेशनल हाइवे जाम
विज्ञापन

नारनौल। दादरी नेशनल हाइवे पर गांव हुडिना के पास एक ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। घटना के तुरंत बाद बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद मौका देखकर ट्रक चालक फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को सड़क पर रख नेशनल हाइवे को जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक लगे जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक का जल्द से जल्द पता लगा कर गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
गांव नांगल सिरोही निवासी सुमेर सिंह पुत्र अमर सिंह शनिवार देर शाम करीब 7 बजे बाइक से हुडीना की तरफ से अपने गांव जा रहा था। सुमेर कुछ दूरी पर ही पहुंचा था कि पेट्रोल पंप के निकट ट्रक ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद उसका सिर ट्रक के टायर के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने वाहनों को निकाला दूसरे रास्ते से
दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रोड जाम कर रोष जताया। देर शाम 7.30 से 8.30 बजे तक लगे इस जाम में कई वाहन फंसे रहे। इस दौरान सड़क के दोनों ओर एक-एक किलोमीटर लंबी कतारें लग गई। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने वाहनों को दूसरे रास्तों से निकाला। इसके बाद पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवरलोड वाहनों से हो रहा हादसा
लोगों ने पुलिस को बताया कि आए दिन ओवर लोड वाहन काल बन कर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इससे आए दिन कोई ने कोई व्यक्ति दुर्घटना का शिकार हो रहा है। बावजूद आरोपी वाहन चालक या तो पकड़े नहीं जाते हैं या कभी पकड़े भी जाते हैं तो उन्हें कुछ घंटे बाद ही जमानत पर छोड़ दिया जाता है। इसके चलते वाहन चालक लापरवाह होकर गाड़ी चलाते हैं। जिसका खामियाजा सड़क पर चलते पैदल व दुपहिया वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है।


रविवार को कराया मृतक का पोस्टमार्टम
पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस संदर्भ में दुर्घटना के आरोप में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed