फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   11वीं की छात्रा को नौकरी का झांसा दे घर से बुलाया, नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश कर दुष्कर्म के बाद स्टेशन पर छोड़ा

11वीं की छात्रा को नौकरी का झांसा दे घर से बुलाया, नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश कर दुष्कर्म के बाद स्टेशन पर छोड़ा

Tue, 04 Sep 2018 12:07 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
11वीं की छात्रा को नौकरी का झांसा दे घर से बुलाया, नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश कर दुष्कर्म के बाद स्टेशन पर छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव में 11वीं कक्षा की छात्रा को घर से बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने नाबालिग के पिता की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार रात करीब 9 बजे वह अपनी पत्नी के साथ पशुओं को बांधने गया था। उस समय उसकी 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी घर पर अकेली थी। जब वे पशुओं को बांधकर वापस घर आए तो बेटी घर नहीं मिली। उन्होंने आसपास तलाश किया। लेकिन वह नहीं मिली। बाद में उसके स्कूल बैग को देखा। इस दौरान उसकी एक नोट बुक पर एक नंबर अंकित मिला। जब उक्त नंबर पर फोन किया तो जानकारी मिली कि उनकी बेटी गुढ़ा रेलवे स्टेशन पर बैठी है। जब वे रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो उनकी बेटी डरी हुई एक बैंच पर बैठी थी। पूछताछ में उनकी बेटी ने बताया कि संजीव उसे नौकरी का झांसा देकर घर से बहलाकर ले आया और फिर उसे कोई नशीला पदार्थ सूंघा दिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो वह रेलवे स्टेशन पर थी। जिसकी शिकायत छात्रा के पिता ने पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार को शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। छात्रा का मेडिकल करवाया। इस संबंध में मामले की जांच कर रही पुलिस अधिकारी नीलम ने बताया कि एक व्यक्ति की शिकायत आई थी कि उसकी बच्ची को बहला फुसला कर घर से भगा कर उसके साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ पोस्को एक्ट और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed