{"_id":"5730d28e4f1c1b1605919cf7","slug":"5th-persons-case-battle-police-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं सहित पांच लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो महिलाओं सहित पांच लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 09 May 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर दो महिलाओं सहित पांच लोगों पर घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। गांव गणियार निवासी रोशन लाल ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि वह बिलासपुर में सिक्योरिटी इंचार्ज का कार्य करता है। वहां से आकर अपने घर की दीवार पर पलस्तर करवा रहा था कि पड़ोस के रहने वाले बलवान, अनिल, रिंकू, सुभद्रा व बबली ने बगैर किसी बात को लेकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमला करते समय उक्त लोग घर के अंदर परिवार के सदस्य पुत्र सुरेंद्र व पत्नी भतेरी पर हमला कर दिया। हमलावरों के हमले से घायल होकर अटेली सामान्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार लिया। इसके बाद चिकित्सकों ने उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया। निजी अस्पतालों में पीड़ित परिवार उपचाराधीन है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी।