फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   चंडीगढ़ में तैनात आईआरबी के कांस्टेबल से एक लाख में व्हाट्स एप पर मंगवाई थी आंसर की

चंडीगढ़ में तैनात आईआरबी के कांस्टेबल से एक लाख में व्हाट्स एप पर मंगवाई थी आंसर की

Thu, 27 Dec 2018 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में तैनात आईआरबी के कांस्टेबल  से एक लाख में  व्हाट्स एप पर मंगवाई थी आंसर की
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। हरियाणा पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में 23 दिसंबर मिली आंसर-की को एक लाख रुपये में मंगवाया था। नकली फ्लाइंग बनकर पहुंचे फूड सप्लाई डिपार्टमेेंट के सब इंस्पेक्टर संदीप ने यह आंसर-की इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के कांस्टेबल से खरीदी थी। आंसर- की उपलब्ध कराने वाला आईआरबी कांस्टेबल भी हिसार जिले के गांव घिराय का रहने वाला है। वहीं, दो दिन का रिमांड पूरा होने के बाद बुधवार को पुलिस ने आरोपी नीरज और संदीप को न्यायाधीश निमित कुुमार की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। सरकारी वकील सचिन गौतम ने बताया कि आरोपी के वकील ने जमानत याचिका डाली है। जिसकी सुनवाई वीरवार को होगी।
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी संदीप तथा नीरज ने बताया कि उन्होंने एक लाख रुपये में हरियाणा पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा के लिए आंसर-की का सौदा किया था, जिसके पैसे बाद में दिए जाने थे। आईआरबी के कांस्टेबल सोनित ने यह आंसर-की सब इंस्पेक्टर संदीप के मोबाइल पर भेजा थी। पुलिस मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस टीम ने मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचकर आरोपी के घर एवं ऑफिस का पता लगाया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी कांस्टेबल 24 दिसंबर से अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा है। तीसरे आरोपी सोनित का खुलासा मोबाइल की कॉल डिटेल से हुआ। पुलिस ने नीरज और संदीप के मोबाइल जब्त कर लिए थे। जिनके मोबाइल पर सोनित के मोबाइल से व्हाट्सएप पर आंसर-की आई हुई थी। उस मोबाइल नंबर के जरिए ही पुलिस को आंसर-की भी मिल गई।
विज्ञापन


आंसर-की के मिलान के लिए करना होगा इंतजार
आरोपी के मोबाइल से मिली आंसर-की को असली-की से मिलान के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आंसर-की को आने में अभी समय लग सकता है। असली-की के साथ मिलान होने पर ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। अगर दोनों आंसर-की समान हुई तो हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग भी शक के दायरे में आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये था मामला
23 दिसंबर को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से पुरुष कांस्टेबल की परीक्षा आयोजित की गई थी। महेंद्रगढ़ में एक परीक्षा केंद्र में हिसार के नियाना गांव का नीरज पेपर दे रहा था। अंतिम पांच-सात मिनट में नीरज का भाई संदीप नकली फ्लाइंग बनकर सेंटर के अंदर घुसकर अपने भाई के पास कमरे में जाकर उसको आंसर-की पकड़ा दी थी। जिसे शक होने पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने पकड़ लिया था। वहीं, सबूत खत्म करने के चक्कर में नीरज ने आंसर-की को निगल लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed