फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   शराब की बोतल पर 50रुपये ज्यादा लेने पर सेल्समैन की लाठियों से पीटकर हत्या

शराब की बोतल पर 50रुपये ज्यादा लेने पर सेल्समैन की लाठियों से पीटकर हत्या

Sun, 17 Feb 2019 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
शराब की बोतल पर 50रुपये ज्यादा लेने पर सेल्समैन की लाठियों से पीटकर हत्या
तीन ठेकेदारों ने मिलकर सेल्समैन को पीट-पीटकर मार डाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। अपना हिसाब करने की मांग कर रहे शराब ठेके के सेल्समैन की तीन ठेकेदारों ने लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। शव को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में भेज दिया गया है। मृतक के जीजा के बयान पर ठेकेदारों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के गांव बरहा देवी ,थाना बेला ,जिला ओरिया का निवासी 22 वर्षीय सतीश गांव खातीवास में शराब ठेके में सेल्समैन था। उसकी 10 अप्रैल की शादी थी। यूपी के जिला ओरिया निवासी देवेंद्र ने बताया कि उनका साला सतीश अपनी शादी के काम छोड़कर जाना चाहता था। इस कारण वह शराब ठेकेदारों से अपना हिसाब कराना चाहता था। ठेकेदार उसका हिसाब नहीं कर रहे थे। शनिवार को सतीश को ठेकेदार अमित ,संदीप और बाबा ने बुलाया था। इन तीनों ने लाठियों से सतीश को बुरी तरह से पीटा। सतीश की हालत गंभीर होने पर उसे इन तीनों ने स्थानीय स्तर पर दवाई दिलाई। वहां उसकी तबीयत बिगड़ने पर महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल लेकर आ रहे थे। रास्ते में सतीश ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर ठेकेदार उसे स्ट्रेक्चर पर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर मृतक सतीश का जीजा देवेंद्र अपने अन्य सहयोगियों को लेकर अस्पताल पहुंचा। यहां चिकित्सकों ने सतीश को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
काम छोड़कर जाना चाहता था सतीश
देवेंद्र ने कहा कि सतीश काफी दिन से गांव नहीं गया था। अब शादी के लिए वह काम छोड़कर जाना चाहता था। इसके लिए कई बार ठेकेदारों से मांग कर चुका था। ठेकेदार उसका हिसाब करने की बजाए उसे टकरा रहे थे।

--------------------------
वर्जन---
मृतक सतीश के जीजा देवेंद्र की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। अमित उर्फ धौलिया, संदीप और बाबा पर हत्या का केस केस दर्ज किया गया है। शव को अस्पताल में रख दिया है। परिजनों को फोन कर बुलाया गया है।
रुपलाल, थाना प्रभारी, महेंद्रगढ़।
----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed