फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   मारपीट मामले को लेकर सर्व अनुसूचित जाति जनजाति संघर्ष समिति की बैठक आयोजित

मारपीट मामले को लेकर सर्व अनुसूचित जाति जनजाति संघर्ष समिति की बैठक आयोजित

Wed, 22 Aug 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
मारपीट मामले को लेकर सर्व अनुसूचित जाति जनजाति संघर्ष समिति की बैठक आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। कनीना पंचायत अधिकारी के साथ मारपीट मामले को लेकर सर्व अनुसूचित जाति जनजाति संघर्ष समिति की बैठक मंगलवार को हीरो होंडा चौक पर स्थित कार्यालय में प्रधान भागीरथमल खनगवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक प्रधान भागीरथमल खनगवाल ने बताया कि कनीना खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ओमप्रकाश के साथ मारपीट व जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के मामले में पुलिस द्वारा अभी तक कार्यवाही नहीं की गई। पुलिस को इस बारे में कई बार पत्र लिखकर अनुरोध किया जा चुका है। अधिकारी के साथ कनीना के महेश, राजेंद्र लोढा व अन्य लोगों ने मारपीट कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया था। इस मामले की जानकारी अनुसूचित जाति जनजाति आयोग व जिले की अनुसूचित जाति के संगठनों को भी प्रेषित की गई है।
विज्ञापन

सर्व समाज के प्रधान भागीरथमल ने बताया कि इस घटना से अनुसूचित जाति के समाज में रोष है। संघर्ष समिति इस जघन्य अपराध की कड़ी निंदा करती है और मांग करती है कि दोषियों के खिलाफ एससी एसटी अत्याचार अधिनियम के तहत दोषियों को गिरफ्तार किया जाये। इस अवसर पर जिला इकाई की उप प्रधान रोशनी देवी, आशा पूनिया, महासचिव बिरदी चंद गोठवाल, कोषाध्यक्ष लाला राम नाहर, जसवंत भाटी, भीम सिंह दहिया, रामकुमार, शिवनारायण मोरवाल व ललित धानिया आदि सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed