फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   जन्मदिन पर बाइक सवार फौजी की सड़क हादसे में मौत,साथी घायल

जन्मदिन पर बाइक सवार फौजी की सड़क हादसे में मौत,साथी घायल

Thu, 07 Feb 2019 06:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
जन्मदिन पर बाइक सवार फौजी की सड़क हादसे में मौत,साथी घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। रेवाड़ी रोड पर मंगलवार की शाम छह बजे एसयूवी की चपेट में आने से बाइक सवार सैन्यकर्मी और उसका साथी घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां पर रात करीब ढाई बजे सैन्यकर्मी की मौत हो गई। साथी का उपचार चल रहा है। पुलिस ने बुधवार को शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात एसयूवी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव छापड़ा सलीमपुर निवासी 24 वर्षीय विपिन यादव करीब चार साल पहले भारतीय सेना में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था और फिलहाल जम्मू कश्मीर में तैनात था। तीन फरवरी को विपिन छुट्टी लेकर घर आया था। विपिन और पवन पांच फरवरी की शाम को गांव से बाइक पर सवार होकर नारनौल में एक शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। अभी रेवाड़ी रोड पर स्थित सरस्वती गार्डन के पास पहुंचे थे कि तेज गति से आ रही एसयूवी गाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और दोनों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने विपिन व पवन की गंभीर हालत को देखते जयपुर रेफर कर दिया। घायलों के परिजन उन्हें जयपुर के पास स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां पर विपिन को मृत घोषित कर दिया और पवन की गंभीर हालत को देखते दिल्ली रेफर कर दिया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जन्मदिन के दिन हुई सैन्यकर्मी की मौत
परिजनों ने बताया कि पांच फरवरी को विपिन का जन्मदिन भी था। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसका एक डेढ़ साल का बेटा है। गांव वालों ने बताया कि विपिन यादव करीब चार साल पहले भारतीय सेना में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था और फिलहाल जम्मू कश्मीर में तैैनात था। रविवार को छुट्टी लेकर अपने गांव आया था। गुजरात पुलिस में तैनात मृतक के पिता एचसी विजय ने बताया कि दिन में विपिन ने जन्मदिन मनाकर शाम के समय शादी समारोह में शिरकत करने जा रहा था। विपिन दो भाईयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगल रोड के कारण हो रहे अधिक हादसे
रेवाड़ी रोड पर तेज गति से वाहन चालक चलते हैं। इससे दस दिन पहले ही दो कारों की टक्कर में दो लोगों की मौत और तीन घायल हो गए थे। सिंगल रोड होने के कारण थोड़ी से लापरवाही लोगों को भारी पड़ जाती है। रात में डंपर चालकों के कारण हादसे का भय बना रहता है। जब नो एंट्री खुलती है तो पत्थर व रोड़ी के हजारों डंपर रोजाना गुजरते है। इससे छोटे वाहन चालकों का परेशानी होती है और हादसे का शिकार हो जाते हैं।

जनवरी में हुई 19 लोगों की मौत
जिले में सड़क हादसे में मारने वाली की संख्या कम नहीं हो रही है। जनवरी में 19 लोगों की सड़क हादसे में मौत हुई थी। पुलिस विभाग के अनुसार जनवरी में 45 केस दर्ज हुए थे। इसमें से 19 लोगों की मौत और 32 लोग घायल हुए थे।


पिछले साल 458 केस दर्ज हुए थे
पिछले साल जिले में सड़क हादसे के 458 केस दर्ज हुए थे। इसमें 215 लोगों की मौत हुई थी और 260 लोग घायल हो गए थे। औसतन हर माह करीब 38 मामले सड़क हादसे से संबंधित है। पुलिस के प्रयास के बावजूद भी इसमें कमी नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed