फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   गोली लगने से घायल हुए युवक ने चार दिन बाद तोड़ा दम

गोली लगने से घायल हुए युवक ने चार दिन बाद तोड़ा दम

Sun, 19 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
गोली लगने से घायल हुए युवक ने चार दिन बाद तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। 13 अगस्त को नांगल दुर्ग की ढाणी साधा के पास बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली में घायल हुए युवक सतबीर ने शुक्रवार रात को जयपुर अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को काबू कर चुकी है। जबकि दूसरा फरार है।

बता दें कि गत 13 अगस्त को निजामपुर-नांगल चौधरी सड़क मार्ग पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जनक्रांति रैली का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर खड़े युवक सतबीर पर बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली सतबीर को छूते हुए निकल गई। जबकि दूसरी गोली उसकी पीठ पर लगी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। भीड़ का फायदा उठाकर उक्त बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। परंतु भीड़ ने उनमें से एक बदमाश को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। फायरिंग की सूचना मिलते ही निजामपुर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल को नांगल चौधरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने सतबीर को नारनौल के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। परंतु उसके परिजन उसे जयपुर ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा था, परंतु चार दिन बाद युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब पुलिस इस मामले में हत्या की धारा जोड़ लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed