{"_id":"5b6c9a354f1c1bf5498b5fd1","slug":"31533844021-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा पुलिस का एएसआई लापता, पुलिस ने अभी तक दर्ज नही की डीडीआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा पुलिस का एएसआई लापता, पुलिस ने अभी तक दर्ज नही की डीडीआर
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गांव भांखरी निवासी महिला सुमन करीब 20 दिन से लापता एएसआई पति सरजीत की तलाश और उसकी डीडीआर दर्ज करवाने की मांग को लेकर वीरवार को एसपी विनोद कुमार से मिली। एसपी को ज्ञापन देकर पति की तलाश की गुहार लगाई।
सुमन देवी ने एसपी को ज्ञापन के माध्यम से बताया कि उसका पति सरजीत सिंह हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर थाना बाडढा में कार्यरत थे। 19 जुलाई 2018 की सुबह घर से बाडढा थाने में गए थे। वहीं से 23 जुलाई को छुट्टी लेने के लिए एसपी दादरी के ऑफिस गए थे। पति ने वहीं से फोन कर मुझे बताया कि बताया कि एसपी दादरी ने उन्हें छुट्टी नही दी, बल्कि काफी भला-बुरा कहा। जिसके बाद उन्होंने फोन बंद कर लिया। सुमन ने एसपी का ज्ञापन देकर डीडीआर या एफआईआर दर्ज कराई की मांग की है।