{"_id":"5a59076c4f1c1be4408b484f","slug":"31515784044-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, हजारों रुपये की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, हजारों रुपये की चोरी
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, हजारों रुपये की चोरी
नारनौल। जिला में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। चोर दुकानों को अपना निशाना बना रहे हैं। शुक्रवार को भी चोरों ने शहर में तीन अलग-अलग जगहों पर दुकानों को अपना निशाना बनाया। जिसमें चोरों ने तीनों दुकानों से हजारों रुपये की नकदी व सामान चुरा लिया। सूचना के बाद थाना शहर एसएचओ रणजीत ने मौका मुआयना किया। वहीं पीड़ित दुकानदारों ने इस बारे में पुलिस को शिकायत देकर चोरी का सामान वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
शुक्रवार रात्रि को चोरों ने तीन अलग-अलग जगहों पर सेंधमारी करके हजारों रुपये की नकदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने सरस्वती स्कूल गली के पास मुख्य बाजार में शुक्रवार रात लेडीज सूट सलवार की दुकान श्री गणेश सूट को अपना निशाना बनाया। दुकान मालिक नमन भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने दुकान के पीछे ही घर बना रखा है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे उसके पिता लक्ष्मीनारायण को शटर पर पत्थर मारने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वह दुकान के पास पहुंचा तो अज्ञात चोर वहां से भाग गए। वहां कपडे़ बाहर पडे़ थे। शटर के पास बाहर पत्थर के अलावा खून के छींटे पड़े थे। शटर खोलकर देखा गया तो दुकान से आठ से 10 थान गायब मिले। घटना की सूचना पाकर होलसेल क्लाथ यूनियन के प्रधान नरेंद्र झिमरया मौके पर पहुंचे और रोष जताया।
वहीं दूसरी घटना सिंघाना रोड की है। जहां पर जय दुर्गा ग्लास हाउस की दुकान को निशाना बनाया। दुकानदार कामेश्वर ने बताया कि अन्य दिनों की भांति दुकान को ठीक तरह से बंद करके गया था। सुबह उसके पड़ोसी का फोन आया की दुकान का शटर आधा खुला है। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचा व दुकान में आकर देखा तो उसकी दुकान का गल्ला गायब था। गल्ले में 32 हजार रुपये की नकदी, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड व जरूरी कागजात थे। चोरी हुए एटीएम से सुबह सात बजे 10 हजार रुपये, चार हजार रुपये व दो हजार रुपये निकाले गए है। पीड़ित दुकानदार ने बैंक मैनेजर को शिकायत देकर एटीएम को बंद करवाया। तीसरी घटना सिंघाना रोड स्थित सैनी बुक डिपो की है। दुकान मालिक कृष्ण कुमार ने बताया कि उसकी दुकान का ताला तोड़ कर अज्ञात चोर गल्ले को उठा ले गए। गल्ले में रखे पांच हजार रुपये थे। पुलिस ने तीनों जगहों का मुआयना किया और दुकानदारों की शिकायत पर मामले दर्ज किए।
विज्ञापन
‘चोरी की ये कोई खास घटनाएं नहीं हैं। किसी भी मामले में कोई खास सामान चोरी नहीं हुआ। पुलिस ने तीनों मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।----रणजीत सिंह, एसएचओ, थाना शहर, नारनौल।