{"_id":"5ce19886bdec22072b5a5da1","slug":"21558288518-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हे के दोस्त एवं सीआरपीएफ के जवान ने शादी समारोह में चलाई गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुल्हे के दोस्त एवं सीआरपीएफ के जवान ने शादी समारोह में चलाई गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनीना। महेंद्रगढ़ रोड स्थित एस्सार पेट्रोल पंप के पास कुएं पर शनिवार को आयोजित एक शादी समारोह में दूल्हे के दोस्त एवं सीआरपीएफ के जवान ने फायर कर दिए। इस दौरान एक गोली शादी में बर्तन साफ करने आई मध्यप्रदेश की महिला के 11 वर्षीय बेटे की टांग पर जा लगी जिससे उसका बेटा घायल हो गया। घायल को कनीना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे महेंद्रगढ़ के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां पर वह उपचाराधीन हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक कनीना-महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग स्थित एस्सार पेट्रोल पंप के समीप कुएं पर सुनील कुमार के यहां दो लड़कियों की शादी थी। बारात मिसरी गांव से आई हुई थी। बारात में दूल्हे का दोस्त गांव रोढ़ा, तहसील बहल निवासी राकेश दोनाली बंदूक लेकर आया हुआ था। राकेश सीअीरपीएफ में तैनात है। डुकाव के समय राकेश ने फायर कर दिए। बर्तन साफ करने वाली महिला के करीब 11 वर्षीय पुत्र अजय कुमार (निवासी अजीतपुर, जिला दामोय, मध्यप्रदेश) के दाहिने पैर में लगी। इस घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। लहूलुहान अवस्था में किशोर को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। जहां चिकित्सकों ने उसको प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। थाना अध्यक्ष बलवान सिंह ने बताया कि अभी तक घायल के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। पुलिस कर्मी को घायल के बयान दर्ज करने के लिए भेजा गया है।
सुप्रीम कोर्ट और सरकार के आदेशों की आदेशों की हो रही अवहेलना
लोकसभा चुनाव के अंतिम एवं सातवें चरण का मतदान से कुछ समय पूर्व घटित इस घटना ने सुरक्षा प्रबंधों की कलई खोलकर रख दी है। प्रशासन के निर्देश पर सभी लाइसेंसी हथियार पुलिस थाने में जमा करवाने के बाद शादी समारोह में गोली चलना कहीं न कहीं प्रशासन की लापरवाही साबित करता है साथ ही सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार किसी भी तरह के समारोह में हर्ष फायरिंग पर पूरी तरह रोक है। शादी जैसे समारोह में गोली चलने से हुए हादसों पर विराम लगाने के लिए हरियाणा के मुख्य सचिव की ओर से बीते समय पत्र जारी कर शादी जैसे समारोह में हर्ष फायरिंग पर प्रतिबंध लगाया गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। घायल युवक के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। जिस प्रकार से उसके बयान दर्ज होते हैं उसी प्रकार पुलिस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
साधुराम, डीएसपी
पुलिस इस केस में कार्रवाई कर रही है। हथियार वैध या अवैध है इस बारे में छानबीन की जा रही है। चुनाव आचार संहिता के चलते हथियार क्यों जमा नहीं करवाए इस बारे में रिपोर्ट ली जा रही है, आरोपियों के खिलाफ जो कार्रवाई बनती है वह की जाएगी।
डॉ. गरिमा मित्तल, उपायुक्त