फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   अनुदान वाला लोन दिलाने के नाम पर 7 लोगों ने 4.63 लाख ठगे

अनुदान वाला लोन दिलाने के नाम पर 7 लोगों से 4.63 लाख ठगे

Sat, 13 Apr 2019 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
अनुदान वाला लोन दिलाने के नाम पर 7 लोगों ने 4.63 लाख ठगे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ। गांव कौथल निवासी सुशीला ने बचीनी निवासी एक पिता पुत्र पर सात लोगों से 4.63 लाख रुपये की ठगी करने की एफआईआर दर्ज कराई है। महिला ने इस बारे में सीएम विंडो में भी शिकायत देकर जांच की मांग की है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि इन लोगों ने अनुदान वाला लोन दिलाने के नाम गांव कौथल, खैराना, मेघनवास, बचीनी के सात लोगों से 4.63 लाख रुपये ठग लिए। साथ ही आईडी कार्ड की प्रति ले गए। कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी कराए।
सुशीला ने शिकायत में बताया कि दिसंबर 2018 में गांव बचीनी निवासी प्रवीण अपने बेटे विक्रम के साथ हमारे घर आया था। इन लोगों ने कहा कि हम कबलोन बिजनेस सोल्यूशन कंपनी में बीमा एजेंट के तौर पर काम करते हैं। प्रवीण ने एजेंट का कार्ड और लेटरपैड दिखाते हुए कहा कि हम कंपनी के जरिए ग्रामीण एरिया में बिजनेस को बढ़ाना चाहते हैं। इस काम के लिए हमारी कंपनी बहुत कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराती है। लोन पर सरकार की ओर से अनुदान भी दिया जा रहा है। लगभग 50 प्रतिशत तक का अनुदान मिल जाता है। बकाया 50 प्रतिशत लोन ही भरना पड़ेगा। आप लोन के लिए अप्लाई कर दो। लोन का पैसा मिलने पर घर बैठे व्यापार कर सकते हैं। गांव में बिजनेस कर अपना करियर बना सकते हो। हर महीने अच्छी आय मिल जाएगी। पीड़ितों ने अपनी शिकायत में कहा कि इस तरह के सब्जबाग दिखाते हुए काफी लोगों ने लोन के फार्म भरवा लिए।
विज्ञापन

फार्म भरने के नाम पर गांव कौथल निवासी सुशीला देवी से 15 हजार, राजीव आकाश से 15 हजार, गांव खैराना निवासी सविता देवी से 30 हजार, खैराना निवासी रेखा से 15 हजार, मेघनवास निवासी रामकलां से 15 हजार, बचीनी निवासी हरि सिंह से 15 हजार, खैराना निवासी सपना से 15 हजार रुपये ले लिए। साथ ही कुछ फार्मों पर हस्ताक्षर कराए और जरूरी दस्तावेजों की प्रति भी ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशीला ने बताया कि फार्म भरवाने के बाद इन लोगों का दो तीन बार फोन भी आया, जिसमें बताया कि सभी के आवेदन जमा हो गए हैं। जल्द ही लोन पास हो जाएगा। कुछ दिन बाद नोयडा के लैंडलाइन नंबर, महेंद्रगढ़ के लैंडलाइन और एक मोबाइल नंबर से फोन आया, जिसमें बताया कि आपका लोन पास हो गया है। लोन हासिल करने के लिए आप लोगों को जीएसटी जमा कराना होगा। जीएसटी के नाम पर सुशीला से 30 हजार, राजीव आकाश से 30 हजार, सविता से 60 हजार, रामकलां से 30 हजार, हरि सिंह से 30 हजार, बचीनी निवासी बीर सिंह से 55 हजार, सपना खैराना से 15 हजार रुपये ले गया। बाद में इन लोगों ने कहा कि जल्द ही पैसा आ जाएगा। करीब बीस दिन पहले प्रवीण लापता हो गया है। जब पैसा लेने के लिए विक्रम से मिले तो उसने कहा कि उनका सारा पैसा वापस कर दिया जाएगा। बाद में वह भी पैसा देने से इनकार कर रहा है।

ऐसे की ठगी
ठगी करने के लिए आरोपी ने कई तरह के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए। आरोपी ने कहा कि लोन के लिए एक फौजी की गवाही दिलाओ। एक प्लॉट की रजिस्ट्री लगाओ। साथ में सैलरी स्लिप भी लगानी होगी। आवेदन फार्म के साथ पहचान पत्र की प्रति मांगी।


वर्जन
शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तारी कर ली जाएगी। महिलाओं की शिकायत पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- सुनील कुमार, थाना प्रभारी महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed