{"_id":"5b5e0faa4f1c1b05468b4d32","slug":"21532891050-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये की चोरी
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल।
सैन चौक के पास मोहल्ला नई सराय में शनिवार देर रात चोर एक बंद मकान के ताले तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं चोर जमीन के दस्तावेज भी चोरी कर ले गए। मकान मालकिन सुबह 10 बजे के आई तो उसे वारदात के बारे में पता चला। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी।
मोहल्ला नई सराय निवासी शेरसिंह पिकअप गाड़ी चलाता है, शनिवार को वह पिकअप की बुकिंग लेकर शहर से बाहर गया था। पीछे से उसकी पत्नी घर पर अकेली होने के कारण रात को मकान पर ताला लगा कर सोने के लिए कुछ दूरी पर रह रहे शेरसिंह के भाई के बच्चों के पास चली गई। इस दौरान चोर मकान के ताले तोड़कर करीब 50 हजार की नकदी, सोने-चांदी के जेवर और जमीन के दस्तावेज चोरी कर ले गए।