फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   भ्रूण लिंग जांच मामले में आरोपी को न्यायालय में किया पेश, भेजा जेल

भ्रूण लिंग जांच मामले में आरोपी को न्यायालय में किया पेश, भेजा जेल

Tue, 12 Dec 2017 10:46 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
भ्रूण लिंग जांच मामले में आरोपी को न्यायालय में किया पेश, भेजा जेल
भ्रूण लिंग जांच मामले में आरोपी को भेजा जेल
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ (ब्यूरो)। मोहल्ला बास में 27 जुलाई को भ्रूण लिंग जांच मामले में पकड़े गए मुख्य आरोपी अनुज यादव को एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गौरतलब है कि 27 जुलाई को डॉ.अरुण कालरा और डिप्टी सीएमओ डॉ. अशोक कुमार के मोहल्ला बास में भ्रूण लिंग जांच मामले में छापेमारी की थी। टीम को देखकर जांच करने वाला मुख्य आरोपी अनुज यादव निवासी नानकवास मशीन को लेकर फरार हो गया था। टीम ने मकान से चिकित्सक को दिए गए बीस हजार रुपये और अल्ट्रासाउंड के लिए उपयोग की जाने वाली जैली यहां से बरामद की थी। जांच अधिकारी श्योताज सिंह ने बताया कि आरोपी अनुज को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया था, जिसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed