फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   तेजधार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या

तेजधार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या

Mon, 18 Sep 2017 12:19 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
तेजधार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या
तेजधार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोद बलाहा (नारनौल)। गांव दोचाना की बणी में अज्ञात लोगों ने 25 वर्षीय अविवाहित युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। उसके चेहरे पर भी कई वार किए गए। मरने वाला युवक जिले की सीमा के साथ लगते राजस्थान के गांव शिमला का रहने वाला था। हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने घटना स्थल से कई पहचान पत्र, शराब की खाली बोतल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन सुरगों के माध्यम से पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
गांव दोचाना के सरपंच कैलाश ने रविवार सुबह करीब छह बजे गहली चौक पुलिस चौकी को सूचना दी कि उनके गांव की बणी में एक युवक का शव पड़ा है। इसके बाद गहली चौकी से चौकी प्रभारी गोविंद सिंह और प्रीतम मौके पर पहुंचे। उन्होंने बणी में पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस को वहां से गांव शिमला के एक ही परिवार के सदस्यों के पांच-छह पहचान पत्र, शराब की पांच बोतल, खाली गिलास और दो मोबाइल फोन मिले। पुलिस जब शव की शिनाख्त करने के प्रयास कर रही थी, इसी दौरान शव के पास से मिले एक मोबाइल पर मरने वाले के भाई का फोन आ गया। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पहचान राजस्थान के गांव शिमला निवासी संदीप यादव पुत्र रामजीवन यादव के रूप में की।
विज्ञापन

गुरुग्राम में टैक्सी चलाता था संदीप
मृतक के भाई सतीश ने बताया कि संदीप गुरुग्राम में टैक्सी चलाता था। वह शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण गांव आता था। शनिवार को भी वह सुबह गांव में आ गया था, मगर दोपहर को वह कहीं चला गया। उसके पास जब उसने रात को आठ बजे फोन किया तो उसने बताया कि वह थोड़ी देर में आया जाएगा, मगर वह नहीं आया। इस पर रात दस बजे वह खेत में सोने चला गया। रातभर नहीं आने पर उसने सुबह सात बजे फिर से संदीप के नंबर पर फोन किया तो फोन पुलिस ने उठाया। पुलिस ने ही उसे बताया कि उसके भाई का शव बणी में पड़ा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जताया विरोध, शव नहीं उठाने दिया
दोचाना की बणी में पुलिस सुबह सात बजे के करीब पहुंच गई थी। इसके बाद जल्द ही मृतक की शिनाख्त हो गई। इसके बाद मौके पर शिमला गांव के अनेक ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से उचित कार्रवाई न होने तक शव नहीं उठाने के लिए कहा।

डीएसपी पहुंचे मौके पर
लोगों के विरोध के बाद गहली चौकी इंचार्ज ने इसकी सूचना डीएसपी हैडक्वार्टर को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी संजीव बल्हारा ने लोगों को समझाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

घटना स्थल पर कई चीजें मिली, सभी एंगल से होगी जांच
पुलिस को घटना स्थल से दो मोबाइल फोन मिले हैं। इनमें से एक मृतक का है, जबकि दूसरे के मालिक की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस को वहां शराब की पांच खाली बोतलें और गिलास भी मिले हैं। इससे पुलिस अंदाजा लगा रही है कि शराब पीने के बाद हत्या को अंजाम दिया गया है। मौके से मिले आईकार्ड की भी पुलिस जांच करेगी।

रात को आया था बणी में आने का मैसेज
मृतक के भाई सतीश के अनुसार संदीप के मोबाइल पर रात को 12 बजे का बणी में आने का मैसेज आया हुआ है। वह नंबर गांव के ही व्यक्ति का है। उसने बताया कि उसके परिवार की गांव में किसी के साथ रंजिश नहीं थी। इसके बाद भी संदीप की किसने हत्या की, इसका उसे अंदाजा नहीं है।


पुलिस हर दृष्टिकोण से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर चिकित्सक बोर्ड से मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।
-गोविंद सिंह, प्रभारी, गहली चौकी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed