फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   इलेक्ट्रोनिक्स कांटे में हेराफेरी कर आढ़ती ने प्रत्येक बैग में भरवाई तीन किलो अधिक सरसों

इलेक्ट्रोनिक्स कांटे में हेराफेरी कर आढ़ती ने प्रत्येक बैग में भरवाई तीन किलो अधिक सरसों

Sun, 07 Apr 2019 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
इलेक्ट्रोनिक्स कांटे में हेराफेरी कर आढ़ती ने प्रत्येक बैग में भरवाई तीन किलो अधिक सरसों
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी अटेली। अनाज मंडी अटेली में सरकारी रेट पर चल रही सरसों की खरीद में आढ़तियों द्वारा इलेक्ट्रोनिक्स कांटे के तोल में की जा रही धांधली पकड़ी गई। मामला रात को उस समय खुलासा हुआ जब एक किसान ने शक के चलते कांटे पर स्वयं का वजन चेक किया। पता चला कि एक क्विंटल सरसों की भराई में आढ़ती करीब छह किलो की अधिक भराई कर रहा है। इसका पता चलते ही फसल बेचने आये किसानों ने मंडी में नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे मार्केट कमेटी चेयरमैन कर्मवीर यादव ने आढ़ती का लाइसेंस रद्द करने का नोटिस भिजवा दिया और आढ़ती की दुकान पर आई पूरी सरसों के सभी बैगों का दोबारा तोल कराने के आदेश दिए। मामले की सूचना पाकर रात दस बजे के करीब मार्केट सचिव नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार गांव सिलारपुर के एक किसान ने बताया कि उसे खरीदी की गई सरसों के तोल पर शक हुआ तो उन्होंने कांटे पर अपना वजन करवाया। अपना वजन करते ही किसान को धांधली समझ में आ गई। अन्य कांटों से जब बैग तोला तो 45 किलो के बैग में 48 किलो सरसों मिली। हर बैग में तीन किलो सरसों अधिक मिली। इससे किसान और भड़क गए। किसानों के हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मार्केट कमेटी चेयरमैन, खरीद अधिकारी व पुलिस की मौजूदगी में वजन किया जो एक क्विंटल सरसों में छह किलो तक अधिक वजन पाया गया। जांच में सामने आया कि आढ़ती ने अपने दोनों इलेक्ट्रोनिक्स कांटे इस प्रकार सैट कर रखे थे कि तीन किलो वजन कम दिखाए।
विज्ञापन

चेयरमैन कर्मवीर ने बताया कि किसानों की शिकायत पर हिमांशु ट्रेडिंग कंपनी के कांटों का तोल चेक किया तो सरसों के 45 किलो के बैग में 48 किलो सरसों मिली। आढ़ती के दोनों इलेक्ट्रोनिक्स कांटों में हेराफेरी मिली। दोनों इलेक्ट्रोनिक्स कांटे व सरसों के बैग को सील कर दिया है। साथ ही आढ़ती को लाइसेंस रद्द करने का नोटिस दे दिया गया है। आढ़ती के पास आई सभी किसानों की सरसों का दोबारा तोल करवाया जाएगा। मौके पर पहुंचे एसआई रामेश्वर ने बताया कि कम तोल की शिकायत पर वे मंडी पहुंचे थे। तोल करवाया गया तो तोल में धांधली पाई गई है। मंडी के अधिकारियों ने आढ़ती का लाइसेंस रद्द कर दिया है। इस मामले में जो भी धारा बनती है। उनके तहत आढ़ती के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed