फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   कुते को लेकर हुए झगड़े में एक की मौत क

कुते को लेकर हुए झगड़े में एक की मौत क

Thu, 30 Aug 2018 01:05 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
कुते को लेकर हुए झगड़े में एक की मौत क
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। गांव सेहलंग में रविवार को हुई मारपीट में घायल युवक ने रेवाड़ी अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार सुबह दम तोड़ दिया। कनीना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही रेवाड़ी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार गांव सेहलंग निवासी अश्विनी और राजपाल अपने कुएं के पास रोड पर पालतू कुत्ते को घूमा रहे थे। उस समय अशोक और अनिल गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे। उन्हें रोड पर कुत्ता होने के कारण गाड़ी रोकनी पड़ी, जिससे उनकी आपसी कहासुनी हो गई। उस समय मामला शांत हो गया था। इसके बाद दोबारा अशोक, नरेंद्र, अनिल और करीब 25 नामालूम लोग कुएं पर आ गए। उक्त लोगों ने लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया। इससे राजपाल और शेर सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को कनीना सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें रेवाड़ी अस्पताल में ले गए। बुधवार सुबह 38 वर्षीय राजपाल ने उपचार के दौरान रेवाड़ी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भतीजे अश्वनी के बयान पर अशोक, अनिल निवासी सेहलंग, नरेंद्र यादव मालड़ा समेत करीब 25 नामालूम लोगों के खिलाफ मारपीट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। अब राजपाल की मौत के बाद पुलिस ने धाराओं में बदलाव किया है।
विज्ञापन


वर्जन
आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। शव का पोस्टमार्टम रेवाड़ी अस्पताल में करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिरुद्ध, थाना प्रभारी कनीना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed