फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बैग काटकर निकाले 55 हजार रुपये

बैग काटकर निकाले 55 हजार रुपये

Fri, 06 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
बैग काटकर निकाले 55 हजार रुपये
बैग काटकर निकाले 55 हजार रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। अटेली बेगपुर के एक व्यक्ति का बैग काटकर अज्ञात ने 55 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति को जिप्सी में बैठाकर काफी देर इधर-उधर दौड़ाया, लेकिन बैग काटने वाला कही नजर नहीं आया। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात चोर पर मामला दर्ज कर धरपकड़ तेज कर दी है।

गांव अटेली-बेगपुर निवासी सोमदत्त एसबीआई अटेली से 55 हजार रुपये निकाल कर पुराने बस स्टैंड स्थिति एक दुकान से बैग नीचे रखकर जूती खरीदने लग गया। उसके पास एक एक किशोर बैठा हुआ था। दुकानदार समझ रहा था कि किशोर सोमदत्त के साथ है। किशोर पर ही बैग काटकर रुपये निकालने का शक किया जा रहा है, क्योंकि जूती खरीदने के बाद किशोर भी गायब हो गया। बैग को देखा तो बैग ब्लेड से कटा हुआ था। बैग काटकर रुपये निकाले गये है। किशोर को देखने के लिए पुलिस ने कस्बा की झुग्गी बस्ती में भी पहुंची, लेकिन किशोर का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed