{"_id":"5a63aae94f1c1b72268b58c3","slug":"201516481257-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर बात कर रही महिला का मोबाइल छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोन पर बात कर रही महिला का मोबाइल छीना
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोन पर बात कर रही महिला का मोबाइल छीना
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। यहां के मोहल्ला जमालपुर में सैन चौक से थोड़ा आगे शनिवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों फोन पर बात कर रही एक महिला का मोबाइल छीनकर फरार हो गये। यह घटना वहां एक दुकान में लग रहे सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं मामले की सूचना पाकर महिला थाना से पुलिस मौके पर पहुंची तथा छानबीन शुरू कर दी। पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत देकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
गांव तोताहेड़ी निवासी पूजा पत्नी विक्की शनिवार को अपनी बहन के यहां आई थी। शनिवार दोपहर करीब सवा बारह बजे वह मोबाइल पर बात करती हुई पैदल-पैदल अपने घर जा रही थी। इस दौरान अज्ञात नकाबपोश बाइक पर आये तथा चलती बाइक से महिला का मोबाइल छीन ले गए। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। वहां पर दो युवकों ने बाइक पर उनका पीछा भी किया, लेकिन बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर महिला थाना प्रभारी मीनाक्षी मौके पर पहुंची और जानकारी हासिल की।