{"_id":"5970fdfb4f1c1b3e148b489a","slug":"201500577275-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट करने वाले चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मंडी अटेली। पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
सेवादास मार्केट निवासी धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार शाम अपनी दुकान पर बैठा था। इसी समय उसके मामा का फोन आ गया, जिसने उसकी मां से बात करने की बात कही। जैसे ही वह घर के अंदर पहुंचा तो वहां उसके भाई कमल, अमित व ममता, ज्योति ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसमें धर्मेन्द्र व उसकी पत्नी सीमा को चोट लगी। चोट लगने के बाद घायल अवस्था में उन्होंने अटेली सामान्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार लेकर पुलिस थाने में अपनी शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कार्यवाई शुरू कर दी है।