फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   स्टाफ से मारपीट और डॉक्टरों को पिस्टल दिखाने वाले आरोपी का नहीं लगा पता

स्टाफ से मारपीट और डॉक्टरों को पिस्टल दिखाने वाले आरोपी का नहीं लगा पता

Wed, 20 Feb 2019 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
स्टाफ से मारपीट और डॉक्टरों को पिस्टल दिखाने वाले आरोपी का नहीं लगा पता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। जिला नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में स्टाफ व डॉक्टरों को पिस्टल दिखाकर जान से मरने की धमकी देने ओर मारपीट करने वाले आरोपी में तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने दो जगहों पर छापेमारी लेकिन आरोपी के बारे में जानकारी नहीं लगी। पुलिस ने आरोपी की तस्वीर राजस्थान समेत अन्य पुलिस थानों को भेजी है।
चौकी प्रभारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार शहर में दो लोगों के पास पुलिस गई थी। जिसमें दोनों के बेटे एक दिन से घर से बाहर है। उन्होंने बताया कि घायलों को लेकर आने वाली दोनों गाड़ियों की जानकारी ली गई है। एक कार का नंबर गुरुग्राम के नखरौला गांव के एक व्यक्ति का है। दूसरा अलवर राजस्थान का है। दोनों कार मालिकों के बारे में जानकारी ली जा रही है। इसके अलावा अन्य लोगों से आरोपी के बारे में जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन

नए एसपी करेंगे कार्रवाई
अस्पताल में तैनात डॉक्टर व कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में दर्ज हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी ने एक पुलिसकर्मी को पैर से मारते दिखाई दे रहा है। पुलिस के होने के बावजूद आरोपी फरार हो गया। ऐसे में पुलिस की कार्य प्रणाली पर लोग सवाल उठा रहे हैं। इस केस में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मचारियों पर नए एसपी फैसला लेंगे। नए एसपी के बुधवार को कार्य संभालने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला
रविवार की रात करीब 11:30 बजे रेवाड़ी रोड पर पिकअप और ट्रक की भिड़ंत हो गई थी। घायलों केेेे लेकर पुलिस सरकारी अस्पताल में लेकर आ रही थी। दौरान एक युवक अपनी कार से एक घायल को लेकर अस्पताल पहुंचा था। अस्पताल जाते ही युवक पिस्टल दिखाकर डॉक्टरों को जान से मरने की धमकी दी थी। इस दौरान स्टाफ से मारपीट और पुलिस कर्मचारियों से उलझ गया था। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed