फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   रेवाड़ी गैंग रेप के आरोपियों की कनीना कोर्ट में सुनवाई हुई, आज फिर होगी सुनवाई

रेवाड़ी गैंग रेप के आरोपियों की कनीना कोर्ट में सुनवाई हुई, आज फिर होगी सुनवाई

Thu, 18 Oct 2018 12:57 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी गैंग रेप के  आरोपियों की कनीना कोर्ट में सुनवाई हुई,  आज फिर होगी सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। रेवाड़ी-कनीना गैंगरेप के मुख्य आरोपी निशु फौगाट की बुधवार को एसडीजेएम कोर्ट कनीना में व्यक्तिगत से रूप से पेश किया गया इस मामले के चार अन्य आरोपियों पंकज फौजी, दीनदयाल, मनीष, डॉ. संजीव की वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सुनवाई की गई।

एसडीजेएम पीयूष शर्मा की अदालत में 17 अक्तूबर को आरोपियों की सुनवाई हुई। इस मामले में पुलिस की ओर से दो दिन पूर्व ही कोर्ट में 594 पेज की चार्जशीट दाखिल की गई है। चार्जशीट में गैंगरेप में 8 आरोपियों सहित 38 गवाहों को शामिल किया गया है। एसआईटी की ओर से 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया था। जिनमें तीन आरोपियों निक्कू उर्फ नवीन, अभिषेक महेंद्रगढ़ और मंजीत नूहनिया को जमानत मिल चुकी है। एसडीजेएम पीयूष शर्मा की अदालत में सात अक्तूबर को इस केस की सुनवाई थी। जिसमें निशु को पेश नहीं किया जा सका था। रेवाड़ी पुलिस ने निशु को प्रोडेक्शन वारंट पर लिया हुआ था। जिस कारण उसे कनीना अदालत में पेश नहीं किया जा गया था। इसी कारण अदालत ने 17 अक्तूबर की तारीख में निशु को फिजिकली प्रेजेंस के आदेश दिए थे। मामले में सभी आरोपियों को 18 अक्तूूबर को व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed