फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   फिरौती मांगने के लिए दुकान के शटर पर दागी गोलियां

फिरौती मांगने के लिए दुकान के शटर पर दागी गोलियां

Tue, 24 Oct 2017 11:30 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
फिरौती मांगने के लिए दुकान के शटर पर दागी गोलियां
फिरौती मांगने के लिए दुकान के शटर पर दागीं गोलियां
विज्ञापन

फोटो नंबर 12 से 15
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। रंगदारी मांगने के इरादे से नकाबपोश बदमाश ने सोमवार की रात करीब दस बजे एक दुकान के शटर पर ताबड़तोड़ गोलियां दागीं। संयोगवश उस समय दुकान मालिक वहां मौजूद नहीं था। इस घटना के बाद व्यापारियों में भय का माहौल बना हुआ है। अटेली थाना प्रभारी रामस्वरूप ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
बहरोड़ निवासी दुकान मालिक प्रेम सिंह व भगवान सिंह ने बताया कि उनकी नारनौल-रेवाड़ी सड़क पर अटेली में पुराना बस स्टैंड के नजदीक मिठाई की दुकान है। सोमवार रात को वे दुकान को बंद करके गए थे, दुकान के ऊपर बने फ्लोर में दुकान में कार्य करने वाले कारिंदे सो रहे थे। रात करीब दस बजे एक नकाबपोश बदमाश ने दुकान के शटर पर दो फायर किए। इसमें एक गोली शटर के पार होते हुए दुकान के अंदर रखे काउंटर पर जाकर लगी। गोलियों की आवाज सुनकर ऊपर सो रहे कारिंदों की नींद खुल गई। फायर कर नकाबपोश बदमाश वहां से भाग गया। इसके बाद ऊपर सो रहे कारिंदों ने उसे फोन पर उक्त घटना की सूचना दी। इसके बाद वे दोनों तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस ने घटना स्थल का जायजा किया। इस दौरान पुलिस को गोली दो खोल बरामद हुए। पुलिस ने दुकान मालिकों की शिकायत पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

उक्त घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इसमें दिखाया गया है कि एक नकाबपोश बदमाश नीले रंग शर्ट व नीले रंग की जींस पहने हुए है। वह दुकान के सामने आता है और शटर पर फायर कर वहां से भाग जाता है। हालांकि कैमरों पर बदमाश का चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है। बदमाश ने अपना चेहरा रूमाल से ढका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वर्ष पहले भी मांगी गई थी दुकान मालिक से फिरौती
इससे पहले भी वर्ष 2016 इसी दुकान पर राजस्थान के रहने वाले दुकान मालिक लक्ष्मण के बदमाशों ने पिस्तौल लगाकर फिरौती मांगी थी। इस पर दुकानदार बदमाशों के भय से दुकान बेच कर यहां से चला गया। इसके बाद बहरोड़ निवासी प्रेम सिंह व भगवान सिंह दोनों भाइयों ने पुराना बस स्टैंड स्थित यह दुकान खरीदकर अपना काम शुरू किया।

--------
सूचना मिलते ही घटनास्थल का जायजा लिया है। दुकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात नकाबपोश बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। तलाश की जा रही है। बदमाश को जल्द की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-एसआई रामस्वरूप अटेली थाना प्रभारी।

फोटो-गोली मारता बदमाश।
-गोली का कारतूस दिखाते थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed