फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नदी में बहे दो युवक, दीवार गिरने से 5 बकरियों की मौत

नदी में बहे दो युवक, दीवार गिरने से 5 बकरियों की मौत

Fri, 27 Jul 2018 12:35 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
नदी में बहे दो युवक, दीवार गिरने से 5 बकरियों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल।
बुधवार सुबह हुई बरसात के कारण नारनौल की सीमा के साथ लगते राजस्थान के कई छोटे-बड़े बांध लबालब हो गए। गौनेडा रायपुर के बांध से ओवरफ्लो होकर आया पानी नारनौल की कृष्णावती नदी में पहुंच गया।
रायपुर बांध से नारनौल क्षेत्र में आये पानी से किसी जानमाल के नुकसान का समाचार नहीं है लेकिन नारनौल के अंतिम छोर पर बसे गांव मौखुता की सीमा के साथ लगते राजस्थान के गांव सिहोर से होकर निकलने वाली दुग्धभागा नदी को पार करते समय दो युवक नदी में बह गए। नदी में बहने वाले युवक सूरमा पुत्र बाबूलाल निवासी किशोरपुरा व पन्ना पुत्र सूरजा निवासी कोलासिया के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण बुधवार को नदी में बहने वाले दोनों युवकों की तलाश में जुटे रहे, लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी दोनों का पता नहीं चल पाया। दूसरी तरफ गांव थाना में बरसात के कारण सतबीर सिंह की टीनशेड व दीवार गिर गई। दीवार और शेड के नीचे दबने से उसकी पांच बकरियों की मौत हो गई। इसके अलावा निजामपुर 33 केवी सब-स्टेशन व ढाणी बाठोठा 33 केवी सब-स्टेशन के पोल गिरने के कारण दोनों सब-स्टेशनों से की जाने वाली बिजली आपूर्ति ठप हो गई जो दूसरे दिन भी बहाल नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed