{"_id":"5a0b23334f1c1bd9538bd27f","slug":"181510679347-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत
मंडी अटेली। स्थानीय कस्बे में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार सुबह उसका शव कस्बे के वार्ड नंबर 9 में स्थित हनुमान मंदिर के समीप पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने नारनौल नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
परिजनों के अनुसार, अटेली कस्बा निवासी 45 वर्षीय दिनेश कटारिया मध्य रात्रि घर से बाहर गया था, लेकिन रात को वह नहीं लौटा। मंगलवार सुबह उसका शव वार्ड नंबर 9 के हनुमान मंदिर के समीप पड़ा हुआ मिला। सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नारनौल नागरिक अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार दिनेश के पास मोबाइल फोन था लेकिन शव के पास से फोन बरामद नहीं हुआ। इस पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।