{"_id":"5a0340b34f1c1bf3538bbfea","slug":"181510162611-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी, न डीएसपी, चोरों की हो रही बल्ले-बल्ले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी, न डीएसपी, चोरों की हो रही बल्ले-बल्ले
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न एसपी, न डीएसपी, चोरों की हो रही बल्ले-बल्ले
-शहर में चोरों का हौसला बुलंद, तीन दिन से लगातार हो रही चोरियां
-जैन मंदिर के बाद तीन दुकानों को निशाना बना चुके चोर
-मंगलवार रात को दो दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों रुपये की चोरी
फोटो नंबर 10 से 17
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिला में करीब डेढ़ माह से न तो एसपी है, न ही हेडक्वार्टर पर डीएसपी, ऐसे में चोरों व बदमाशों में पुलिस का खौफ भी कम होता जा रहा है। जिसके चलते चोर शहर में आये दिन चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। एक सप्ताह के अंदर-अंदर शहर में चार बड़ी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। मंगलवार रात को भी चोरों ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के सामने स्थित एक मोबाइल व एक मिस्त्री की दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने मोबाइल की दुकान से जहां लाखों रुपये के मोबाइल व मोबाइल का सामान चुरा लिया, वहीं एक मिस्त्री की दुकान से हजारों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वहीं शहर में हो रही उक्त चोरियों के विरोध में बुधवार को व्यापार मंडल ने एक ज्ञापन भी सौंपा।
मंगलवार रात को यहां के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के सामने स्थित एक मोबाइल व एक बाइक मिस्त्री की दुकान पर चोरों ने धावा बोला। चोरों ने एक दुकान के पीछे की दीवार व दरवाजा तोड़ प्रवेश किया। जहां से दूसरी दुकान में भी दीवार तोड़कर प्रवेश किया। चोरों ने यहां पर मोबाइल की दुकान से लाखों र ुपये करे मोबाइल व मोबाइल ऐसेसरीज चुरा लिए। मोबाइल विक्रेता पुरानी सराय निवासी पीड़ित दुकानदार बाबूसिंह पुत्र मानसिंह ने चितवन वाटिका के पास मोबाइल व रिपेयरिंग की दुकान की हुई है। इसके साथ ही मोहल्ला माली टिब्बा निवासी शैतान सर ंह पुत्र गोकलराम ने मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान खोल रखी है व उसका एक दरवाजा चितवन वाटिका की तरफ खुलता हैं।
-चितवन वाटिका से दरवाजा तोड़ किया प्रवेश
चोरों ने चितवन वाटिका की तरफ लगे दरवाजे को तोड़ा व मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान के अंदर घुस गए। जिसके बाद चोरों ने मोटर साइकिल रिपेयरिंग की दुकान के अंदर से ही मोबाइल की दुकान तोड़ी व उसके अंदर घुस गए।
विज्ञापन
-डीवीआर को किया नष्ट, फिर की चोरी
चोरों ने दुकान में घुसते ही सबसे पहले सीसीटीवी कैमरा सिस्टम (डीवीआर) को डैमेज कर दिया। वहीं दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया। जिसके बाद चोरी को अंजाम दिया।
-लाखों रुपये के ले गए मोबाइल
पीड़ित दुकानदार के अनुसार चोर दुकान में रखे करीब छह लाख रुपये के मोबाइल, एक लैपटाप, चार फ्लैक्सी सिम, मोबाइल रिपेयरिंग से संबंधित सामान सहित गल्ले में रखे 60 हजार रुपये चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं चोर दुकान में सीसीटीवी कैमरों का डाटा रिकार्डिंग करने वाली डीवीआर भी अपने साथ ले गए।
-बाइक रिपेयरिंग की दुकान से ले गए गल्ला
इसके साथ चोरों ने मोटर साइकिल रिपेयरिंग की दुकान का भी गल्ला अपने साथ ले गए। चोरों ने गल्ले से रुपये निकाल उसको चितवन वाटिका में फेंक दिया। दुकानदार शैतान सिंह के अनुसार गल्ले में छह से आठ हजार रुपये व दो प्लाटों की रजिस्ट्री के कागजात भी चोर चोरी कर ले गए।
-मोबाइल विक्रेता संघ ने सौंपा ज्ञापन
चोरी की घटना के बाद बुधवार को शहर के सभी मोबाइल विक्रेताओं व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शहर में रोजाना हो रही चोरियों के विरोध में प्रदर्शन कर सीएम के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में सामान को बरामद करने व चोरों को दंडित करने की मांग की गई है।
ज्ञापन में मोबाइल विक्रेता एसोसिएशन एवं हरियाणा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि गत चार दिन से रोज शहर में ताले तोड़कर चोरियां हो रहा हैं और पूरे नगर में चोरों ने अपना आतंक मचाया हुआ है। प्रशासनिक अधिकारी न जाने किस कारणों से मौन धारण किए हुआ है और चोर नगर के प्रमुख स्थानों पर चोरियां करके बेखौफ निकल जाते हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण 4-5 नवम्बर कर रात को शहर के प्रमुख चौक आजाद चौक पर स्थित अति प्राचीन जैन मंदिर की प्राचीन जैन प्रतिमाओं व सोने चांदी के छतर व नकदी चोरी, 5-6 नवम्बर की रात्रि को पंचायत भवन के सामने स्थित आटो वर्कर्स शाप से लाखों रुपए का सामान की चोरी होना और 7-8 नवंबर की रात को नारनौल स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के गेट के सामने मोबाइल की दुकान पर लाखों रुपए के मोबाइल की चोरी होना है। ज्ञापन में मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन से मांग की है कि शहर के प्रमुख व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाते और इस प्रकार के असामाजिक तत्वों को पकड़ कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
%%शहर में पुलिस पूरी तरह चाक चौबंद हैं। चोरियों को रोकने के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। जल्द ही सभी मामलों में चोरों को पकड़ लिया जाएगा।---नरेश कुमार, पुलिस पीआरओ
-------देवेंद्र