{"_id":"5b64a82e4f1c1b9f3e8b5075","slug":"171533323310-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी बैंक मैनेजर बनकर महिला के खाते की जानकारी लेकर निकाले 2","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी बैंक मैनेजर बनकर महिला के खाते की जानकारी लेकर निकाले 2
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल।
थाना शहर एरिया में फर्जी बैंक मैनेजर बनकर एक महिला से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपी खाते के वेरिफिकेशन का झांसा देकर एटीएम कार्ड की जानकारी ले ली। जिसके बाद चार ट्रांजक्शन में 28,996 रुपये खाते से निकाल लिया। शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने वीरवार को अज्ञात पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
नलापुर मोहल्ला निवासी आशा रानी का खाता सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की शाखा नई मंडी नारनौल में है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि एक अगस्त की सुबह करीब 9.20 बजे उसके मोबाइल पर फोन आया। आरोपी खुद को बैंक मैनेजर बताकर खाते की वेरिफिकेशन करने की बात कहीं है। पीड़िता आरोपी के झांसे में आ गई और एटीएम नंबर व कोड बता दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी मैनेजर बतलाते हुए उसके खाता व एटीएम की जानकारी हासिल कर ली। पीड़िता को शक होने पर बैंक पहुंची। तब तक उसके खाते से 28996 रुपये निकाल चुके थे। पीड़िता ने बैंक मैनेजर से पूरी बात बताई। जिस पर मैनेजर ने बैंक की ओर से ऐसी कोई कॉल से इनकार कर दिया। जिसके बाद बैंक ने पीड़िता के एटीएम को ब्लॉक किया। पुलिस के अनुसार आरोपी पीड़िता के खाता से 4 ट्रांजक्शन में रुपये निकले। पहले ट्रांजेक्शन 4999 रुपये, दूसरी 9999 रुपये, तीसरी 9999 रुपये व चौथी 3999 रुपये की थी। आरोपी ने शाम को पीड़िता के मोबाइल नम्बर फिर एक काल किया व रुपये निकल जाने बारे कही कोई शिकायत करने के बारे पूछा। आशा के केस दर्ज कराने की बात करने पर आरोपी ने फोन काट दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है।