{"_id":"5b47a92a4f1c1b77468b6388","slug":"171531423018-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध पर अंकुश लगाने और पुलिस फोर्स की कमी को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपराध पर अंकुश लगाने और पुलिस फोर्स की कमी को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। जिले में लगातार बढ रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सामाजिक संगठन सरताज जनसेवा ग्रुप ने वीरवार को मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सरताज जनसेवा ग्रुप के पीआरओ कुलदीप यादव ने कहा कि महेंद्रगढ जिला एक शांति प्रिय जिला है, लेकिन विगत कुछ समय से यह एक आपराधिक तत्वों का अड्डा बन गया है जिस कारण आम जन का जीना दूभर हो रहा है। आये दिन गोलीबारी, मारपीट, लूटमार जैसी घटनाएं आम बात हो गई है। कानून व प्रशासन का भय बिलकुल नहीं है। तीन दिन पहले कनीना में दिन दहाड़े लूटमार की वारदात सामने आयी हैं। बदमाश पिस्टल की नोक पर ऑयल मिल के मुनीम से दिनदहाड़े 12 लाख रुपये लूटकर ले गए। उसी दिन कनीना महाविद्यालय में दिनदहाड़े गोली बारी की घटना हुई।
महेंद्रगढ़ शहर एवं नारनौल मे हवाई फायरिंग ओर चोरी की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जिले में ईमानदार पुलिस अफसर नियुक्ति किए जाएं और जल्द से जल्द पुलिस फोर्स की कमी को पूरा किया जाए। ताकि जिले की कानून व्यवस्था को बनाये जा सके और अपराध पर अंकुश लग सके।