फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   17 Bangladeshi released after completion of sentence in Haryana

हरियाणा: सजा पूरी होने पर 17 बांग्लादेशियों को किया रिहा, अवैध रूप से रहने के मामले में पकड़ा था

Sat, 19 Feb 2022 11:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 19 Feb 2022 11:23 PM IST
सार

प्रशासन की सहायता से रिहा किए गए बांग्लादेशियों को कोलकाता भेजा गया है। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद शनिवार को उन्हें जेल से रिहा किया गया है। 

विज्ञापन
17 Bangladeshi released after completion of sentence in Haryana
बांग्लादेशियों को किया रिहा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के नारनौल में लॉकडाउन के दौरान जिले के विभिन्न ईंट भट्ठों पर कार्य करने वाले 17 बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने पकड़ा था। जिनके खिलाफ अवैध रूप से रहने का मामला दर्ज किया गया था। न्यायालय द्वारा उक्त लोगों को 13 माह की सजा सुनाई गई थी। इसके तहत उक्त सभी नागरिक जिला जेल नसीबपुर में बंद थे। सभी लोगों की सजा पूरी होने पर प्रशासन द्वारा कागजी कार्रवाई कर शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में उन्हें गाड़ी से कोलकाता भेजा गया।

विज्ञापन


जिला जेल उप अधीक्षक सरवर सिंह ने बताया कि ईंट भट्ठों पर बांग्लादेशी अवैध रूप से रह रहे थे। पुलिस को पता चलने पर ईंट भट्ठों पर जाकर वहां रह रहे लोगों से पूछताछ की तो उनमें 17 बांग्लादेशी पाए गए, जिसमें 8 महिलाएं व 9 पुरुष शामिल थे। पुलिस ने उनसे दस्तावेज मांगे तो वो दिखा नहीं पाए थे। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद शनिवार को उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। जिला पुलिस प्रशासन की सहायता से उन्हें कोलकाता के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed