फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सेल्समैन सतीश करता था पैसों की हेराफेरी, इसलिए उसकी हत्या की

सेल्समैन सतीश करता था पैसों की हेराफेरी, इसलिए उसकी हत्या की

Thu, 11 Apr 2019 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
सेल्समैन सतीश करता था पैसों की हेराफेरी, इसलिए उसकी हत्या की
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। दो माह पहले गांव खातीवास शराब के ठेके पर काम करने वाले सेल्समैन की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी अमित उर्फ बाबा और भूपेंद्र उर्फ भूपी को एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद वीरवार को महेंद्रगढ़ कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायाधीश ने जेल भेज दिया। आरोपियों ने रिमांड में बताया कि सतीश पैसे की हेराफेरी करता था। इसलिए उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने रिमांड के दौरान लठ भी बरामद किया जिससे सतीश की पिटाई की थी। अभी इस मामले में एक आरोपी धौलिया पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि अमित उर्फ बाबा और भूपेंद्र उर्फ भूपी के खिलाफ महेंद्रगढ़ थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज है। मंगलवार की शाम को पुलिस ने महेंद्रगढ़ रेलवे रोड से दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बुधवार को दोनों कोर्ट में पेश किया जहां से उसे एक दिन का पुलिस रिमांड मिला था। वीरवार को पुलिस ने एसडीजेएम हिमांशु सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से पुलिस ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


यह था मामला
बता दें कि गांव बराहदेवी जिला औरेया उत्तरप्रदेश निवासी सतीश कुमार गांव खातीवास में सेलमैन के रूप में कार्य करता था। 16 फरवरी को शाम 6 बजे खातीवास ठेके पर धौलिया वासी डेरोली अहीरी, अमित बाबा निवासी नांगल सिरोह, भूपेंद्र उर्फ भूपी निवासी नांगल सिरोह ठेके पर गए थे। तीनों सतीश को गाड़ी में बैठाकर नांगल सिरोही स्थित ठेके पर ले गए थे। जहां पर उन्होंने सतीश के साथ मारपीट की, इससे सतीश बेहोश हो गया था। जब उसे महेंद्रगढ़ उप नागरिक अस्पताल लाया गया था तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed