फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   रोडी से भरा ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबने से चालक की मौत

रोडी से भरा ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबने से चालक की मौत

Mon, 04 Mar 2019 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
रोडी से भरा ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबने से चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। गांव रामबास के निकट रविवार शाम रोडी भर कर नारनौल की तरफ आ रहा एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। इस दुर्घटना में चालक ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर क्रेन से ट्रैक्टर ट्राली को हटा कर चालक को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम सोमवार हो होगा।

जानकारी के अनुसार गांव गौरीर (राजस्थान) निवासी संदीप पुत्र रणबीर सिंह रविवार शाम को 4 बजे ट्रैक्टर ट्राली में रोडी भर कर रामबास की तरफ से नारनौल आ रहा था। अभी वह रामबास से करीब एक किलोमीटर ही चला था कि अचानक उसका ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो गए और सड़क के किनारे गड्ढे में जाकर पलट गया। इस दुर्घटना में चालक ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दब गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे अनेक लोग मौके पर जमा हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर क्रेन बुलवा ट्रैक्टर ट्राली को एक तरफ हटाया तथा चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल भिजवाया तथा दुर्घटना की जानकारी ट्रैक्टर ट्राली चालक के परिजनों को दी। देर शाम तक पुलिस कागजी कार्रवाई में जुटी हुई थी। कागजी कार्रवाई पूरी न होने के कारण समाचार लिखा जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed