फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   महिला के सुसाइड मामले में चार लोगों पर केस दर्ज

महिला के सुसाइड मामले में चार लोगों पर केस दर्ज

Fri, 24 Aug 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
महिला के सुसाइड मामले में चार लोगों पर केस दर्ज
अमर उजाल ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। गांव मक्ससपुर में एक महिला ने बुधवार को जहरीला पदार्थ निगल कर जान दे दी थी। पुलिस ने वीरवार को महिला का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर किया है। पुलिस को महिला के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसे परेशान करने की बात लिखी है।
राजस्थान निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस चौकी गहली में दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी दो बेटियों की शादी मक्ससपुर गांव में की थी। बड़ी बेटी के पति का देहांत दिसंबर 2015 में हो गया था। आरोप है कि बेटी के घर गांव के ही प्रमोद व जयकुमार का आना-जाना था। पिछले कुछ महीनों से कृष्ण भी आने लगा था। जोकि उसकी बेटी को तंग करते थे और जान से मारने की धमकी देते थे। इसकी जानकारी उसकी बेटी ने अपनी छोटी बहन को दी थी। जिस पर छोटी बेटी के पति ने प्रमोद, कृष्ण व जयकुमार को उसे तंग करने से मना किया था।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी चोरी से बेटी के घर आते थे। 21 अगस्त को प्रमोद व कृष्ण बेटी के घर आये तब बेटी ने उनसे कहा था कि क्यों परेशान कर रहे हो। शोर सुनकर छोटी बहन भी मौके पर आ गई। आरोपी बेटी को जबरदस्ती ले जाने की जिद कर रहे थे। इसी बीच रतन सिंह ने धमकी दी कि उसकी अश्लील फोटो उनके पास है और गांव में वायरल कर देगा। यह बात पिता को उसकी छोटी बेटी ने बताई थी। आरोपी 22 अगस्त को प्रमोद व रतन सिंह बेटी के घर गये उसे डरा धमकाकर कृष्ण की जमानत के लिए नारनौल कोर्ट मे लेकर आये।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर एक बजे प्रमोद, कृष्ण व रतन सिंह ने बेटी को गांव में छोड़ दिया। इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। पिता का आरोप है कि प्रमोद, कृष्ण, जयकुमार व रतन सिंह बेटी को परेशान और उसका शारीरिक शोषण कर रहे थे।

चौकी प्रभारी एएसआई गोविंद ने बताया कि शिकायत पर प्रमोद, जय कुमार, कृष्ण व रतन सिंह पर केस दर्ज कर लिया है। चारों आरोपी गांव के है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट किया जाएगा। सुसाइड नोट में आरोपियों द्वारा परेशान करने की बात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed