फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   अवैध देशी कट्टा सहित एक गिरफ्तार

अवैध देशी कट्टा सहित एक गिरफ्तार

Sat, 17 Mar 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
अवैध देशी कट्टा सहित एक गिरफ्तार
पुलिस ने छापा मारकर एक युवक को देसी कट्टे के साथ किया गिरफ्तार
विज्ञापन

नारनौल। सीआईए पुलिस नारनौल ने वीरवार देर रात खासपुर निवासी सचिन को अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास एक देसी पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया है। आरोपी को शुक्रवार को नारनौल अदालत नारनौल पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में नसीबपुर जेल भेज दिया गया।
सीआईए प्रभारी धर्मसिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी अपने पास अवैध देसी कट्टा रखता है। जोकि वह किसी वारदात को अंजाम देने के लिए उत्तर प्रदेश से लाया है। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस को वीरवार आरोपी के गांव खासपुर में ही होने की सूचना मिली। इसके बाद सीआईए इंचार्ज धर्म सिंह, एएसआई छोटे लाल, एचसी प्रदीप, सिपाही नफे सिंह, सिपाही सुनील कुमार तगांव खासपुर पहुंचे और आरोपी को पकड़ कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास एक देसी कट्टा 312 बोर व एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को अवैध हथियार रखने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना सदर नारनौल में मुकदमा दर्ज गया। आरोपी शुक्रवार को नारनौल कोर्ट में पेश किया गया। जहां न्यायालय में आरोपी को नसीबपुर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं, एक अन्य मामले में सीआईए पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी सुरेंद्र उर्फ कालिया निवासी शहरपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले वर्ष 27 दिसंबर को लहरोदा-कुतबापुर के बीच हुई लड़ाई-झगड़े में गोली चलाने की वारदात में शामिल था। आरोपी कई दिन से गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था। आरोपी सुरेंद्र को भी वीरवार शाम गांव शहरपुर से सीआईए नारनौल ने गिरफ्तार किया है। जिसे भी शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन के लिए जुडिसियल जेल नसीबपुर भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed