{"_id":"5a4fc7644f1c1b5c248b689b","slug":"161515177828-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"49 वाहनों के काटे चालान, 13 को किया इंपाउंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
49 वाहनों के काटे चालान, 13 को किया इंपाउंड
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
49 वाहनों के काटे चालान, 13 को किया इंपाउंड
नारनौल। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस ने वीरवार रात को नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। जिले के पुलिस अधिकारियों सहित 205 पुलिस कर्मचारियों ने अलग-अलग सड़कों पर नाके लगाकर वाहनों को चेक किया। अभियान के दौरान पुलिस ने 49 संदिग्ध वाहनों के चालान किए और 13 वाहनों को इंपाउंड किया।
पुलिस महानिदेशक के आदेश पर पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, उप पुलिस अधीक्षक नारनौल, उप पुलिस अधीक्षक महेंद्रगढ़ एवं उप पुलिस अधीक्षक कनीना सहित कुल 205 पुलिस कर्मचारी रात को सड़क मार्गों पर तैनात रहे। नाइट डोमिनेशन अभियान रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक चला। इस दौरान पूरा जिला सील रहा तथा आने जाने वाले वाहनों पर पुलिस की कड़ी नजर रही। जिले में अलग अलग थाना क्षेत्र में 32 स्थानों पर अस्थाई नाके लगाए गए। पैदल गश्त राइडर ड्यूटी पीसीआर ड्यूटी भी लगाई गई। अभियान के तहत रात भर चेकिंग के दौरान जिला पुलिस ने 951 वाहनों को चेक किया जिसमें 49 संदिग्ध वाहनों के चालान काटे और 13 वाहनों को इंपाउंड किया। गश्त के दौरान 20 संदिग्ध लोगों की पहचान के लिए उनके द्वारा बताये गये पते पर पर्चा अजनबी भी भर उनका रिकार्ड जानने के लिए उनके संबंधित थाने में भेजे गए हैं।
तीन शराबियों को पकड़ा
नाइट डोमिनेशन अभियान में फतह सिंह, जोगेंद्र वासी महेंद्रगढ़ व राम किरपाल महेंद्रगढ़ को बस स्टैंड, सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ के पास सरेआम शराब पीतेे हुए पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ थाना महेंद्रगढ़ में शराब अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय महेंद्रगढ़ पेश किया जहां से सभी जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
इस तरह का अभियान अचानक हरियाणा के सभी जिलों में चलाया जाता है और कई बार इस अभियान के दौरान लूट व डकैती जैसी वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी आसानी से काबू आ जाते हैं। इस तरह का अभियान पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेश पर आगे भी चलाया जाएगा।
-कमलदीप गोयल, एसपी, नारनौल