{"_id":"5d150f1d8ebc3e3c9c05bd13","slug":"15616611944-narnol-news123","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने प्रॉपर्टी डीलर को बुलाया घर, परिजनों ने नंगा कर पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला ने प्रॉपर्टी डीलर को बुलाया घर, परिजनों ने नंगा कर पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनीना। एक महिला द्वारा जिला निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर को फोन कर अपने घर बुलाकर और परिजनों से पिटाई कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जब उक्त व्यक्ति महिला के घर पहुंचा तो महिला के पति, देवर सहित छह लोगों ने उस पर लाठी, डंडे, लात-घूसों से हमला किया। महिला के सामने ही पीड़ित की पेंट उतारकर उसे गली में खड़ा करके अश्लील वीडियो बनाई। बाद में चार अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने चार नामजद और दो नामालूम व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि परिचित महिला का उसके पास फोन आया, जिसके बाद वह महिला के कहने पर पांच हजार रुपये उधार देने के लिए उनके घर गया था। जहां महिला के पति, देवर सहित छह लोगों ने उस पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इन सभी ने उसकी गली में ही पिटाई करते हुए वीडियो बनाई। साथ ही हमलावरों ने उस पर दुराचार का आरोप लगाते हुए लात-घूसों से पीटा। आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। बाद में उसकी पेंट उतारकर उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली और फिर इन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को कनीना सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे बाद में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
चार वीडियो वायरल
आरोपियों ने चार वीडियो वायरल की हैं, जिसमें पहली वीडियो 32 सेकेंड की है। जिसमें पिटाई करने वाला आरोपी अपनी पत्नी का गला पकड़कर उसके साथ गाली-गलौज कर रहा है। साथ ही महिला पर आरोप भी लगा रहा है। दूसरी वीडियो 1.31 मिनट की है, जिसमें छह लोग एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों, लात घूसों से हमला कर रहे हैं। तीसरी 54 सेकेंड की वीडियो में व्यक्ति की पेंट उतारकर वीडियो बनाया है। इस वीडियो में महिला भी दिखाई दे रही है। इस दौरान महिला पीड़ित को बचाने का प्रयास कर रही है। चौथी वीडियो 1.01 मिनट की है, जिसमें महिला का पति अपनी पत्नी और घायल व्यक्ति के अनैतिक संबंध होने के आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत पर चार नामजद और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी, सार्वजनिक स्थल पर अपमान, आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। महिला के अदालत में 164 के बयान में करवाए गए। जहां महिला ने दुराचार करने से इनकार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है।
- साधुराम, डीएसपी, कनीना।