फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सास को चौक पर पीटने वाली बहू गिरफ्तार

सास को चौक पर पीटने वाली बहू गिरफ्तार

Sat, 22 Jun 2019 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
सास को चौक पर पीटने वाली बहू गिरफ्तार
महेंद्रगढ़। पुलिस ने गांव कुकसी में बुजुर्ग सास को चौक पर पीटने वाली बहू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बहू पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। बुजुर्ग सास को उसकी बहू चौक में पिटाई करते का वीडियो वायरल हुुआ था।
विज्ञापन

गांव कुकसी में एक बहू गांव के चौक पर अपनी सास को गालियां देते हुए मारपीट कर रही थी। सोशल मीडिया पर शुक्रवार को यह 15 सेेकेंड का वीडियो वायरल हुआ था। करीब 65 साल की एक बुजुर्ग महिला को उसकी बहू चौक में पिटाई करते हुए गाली-गलौज कर रही थी। किसी पड़ोसी ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर किया था। वीडियो में बहू थप्पड़ अपनी सास को थप्पड़ मारते हुए घसीटते दिख रही है। चारों ओर कुछ लोग भी दिखाई दे रहे थे। बुजुर्ग महिला पूर्व सैनिक की विधवा है। इस मामले में किसी ग्रामीण ने पुुलिस को शिकायत नहीं दी थी। वीडियो को आधार बनाते हुए एसपी चंद्रमोहन ने जांच के आदेश दिए थे। महिला थाना एसएचओ ने मौके पर जाकर जांच की। मामला सही पाए जाने पर आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी बहू पर मारपीट, जान से मारने की धमकी की धाराएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed