फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक की करवाई निशानदेही

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक की करवाई निशानदेही

Fri, 07 Jun 2019 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक की करवाई निशानदेही
कनीना। नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी शिक्षक लवकेश को पुलिस निशानदेही के लिए कनीना लेकर आई। इस मौके पर पुलिस ने रेस्टोरेंट में जाकर वहां का रिकॉर्ड खंगाला। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी शिक्षक पांच बार रेस्टोरेंट में गया था। इसकी तीन इंट्री रजिस्टर में दर्ज हैं। इसके बाद आरोपी को नारनौल कोर्ट न्यायाधीश अशोक कुमार की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कमला ने बताया कि किशोरी की शिकायत पर आरोपी को काबू कर कनीना के होटल में लाया गया जहां रिकार्ड को खंगाल कर जांच की गई। होटल के प्रबंधक को शामिल तफ्तीश कर रिकार्ड पेश करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि केस की बारीकी से जांच की जा रही है इसमें संलिप्त पाए जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बाक्स:
यह था मामला:
बता दें कि पीड़ित छात्रा 2017 में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी और लवकेश के यहां ट्यूशन पढ़ने जाती थी। लवकेश और योगेश दोनों आपस में मिले हुए थे। योगेश उसका पीछा करता था। सिंतबर 2017 में योगेश ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था। छात्रा ने यह बात अपने शिक्षक लवकेश को बताई थी। इसके बाद लवकेश योगेश का बहाना देकर डराकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। एक दिन लवकेश उसे शादी के लिए मंदिर लेकर गया था और जबरन शादी करनी चाही थी। इन दोनों ने कई बार उसके साथ संबंध बनाए और उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। बाद दोनों उसे ब्लैकमेल करने लगे और अश्लील वीडियो और फोटो रवि और रिंकू के पास भेज दी। इसेक बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को सारी बातें बताईं। इसके बाद महिला थाना नारनौल में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी लवकेश की निशान देही करवाकर कोर्ट में पेश किया गया है जहां से अदालत ने उसे जेल भेजा दिया है। इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

-कमला, महिला थाना प्रभारी, नारनौल।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। होटल और रेस्टोरेंट के रिकार्ड को नियमित रूप से चैक किया जाएगा। अनैतिक और गैर कानूनी कार्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डीएसपी साधुराम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed