{"_id":"5ced75eabdec2207697951ba","slug":"15590661381618-58-01-narnol-news190","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़तल गांव की महिलाओं से की धोखाधड़ी 18-58-01","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पड़तल गांव की महिलाओं से की धोखाधड़ी 18-58-01
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनीना। युजन फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने गांव पड़तल की 21 महिलाओं से 2 लाख 37 हजार 300 रुपये की ठगी कर फरार हो गया। पीड़ित महिलाएं मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से मिली। इस दौरान उन्होंने कंपनी तथा कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कंपनी महिलाओं को लोन देने का कार्य करती है।
महिला सुमन, पिंकी देवी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि युजन फाइनेंस कंपनी नारनौल की ओर से पड़तल गांव में महिलाओं का ग्रुप बनाकर लोन देने और आसान किस्तों में अदा करने का झांसा दिया जाता था। पिछले तीन वर्ष से यह कार्य चल रहा था। कंपनी का कर्मचारी समंद्र निवासी बाई जिला अलवर लोन दिलाता था। पहले उसने महिलाओं को 20 और 35 हजार रुपये लोन दिलाया था। लोन की राशि महिलाओं ने चुकता कर दी थी। इसके बाद उसने प्रत्येक महिला को 1.90 लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा दिया। इस लोन के बदले उसने खर्चे के रूप में पैसों की डिमांड भी की। इस दौरान महिलाओं ने उसके बताए अनुसार कागजात और रुपये दे दिए। पड़तल ही नहीं बोहका, बोचडिय़ा, गणियार, अटेली से कर्मी ने ठगी की। महिलाओं ने मंगलवार को कनीना थाने में शिकायत देकर युजन कंपनी और कर्मचारी के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
इस बारे में यूजन फाइनेंस कंपनी के डीएम प्रस्तुत मोर्य ने बताया कि कंपनी का कर्मचारी समुंद्र सिंह काम छोड़कर चला गया। ये कर्मचारी राजस्थान के अलवर जिले के गांव बाई तहसील लक्ष्मणगढ़ का रहने वाला है। जिससे संपर्क नहीं हो रहा है। महिलाओं की शिकायत के आधार पर आरोपी पर कार्रवाई के लिए जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई है। डीएसपी साधुराम ने कहा कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही दोषियों को काबू कर लिया जाएगा।