फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   जोहड़ में नहाने गया युवक कीचड़ के दलदल में फंसा, 6 घंटे बाद गोताखोरों ने निकाला शव

जोहड़ में नहाने गया युवक कीचड़ के दलदल में फंसा, 6 घंटे बाद गोताखोरों ने निकाला शव

Tue, 11 Sep 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
जोहड़ में नहाने गया युवक कीचड़ के दलदल में फंसा, 6 घंटे बाद गोताखोरों ने निकाला शव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नांगल चौधरी। गांव कमानिया में जोहड़ में नहा रहा युवक गहरे पानी में डूब गया। साथी दोस्तों ने बचाने के भरसक प्रयास किए, किंतु युवक दलदल में फंसने के कारण सफलता नहीं मिली। शव को निकालने के लिए रेवाड़ी से गोताखोर बुलाए गए। इनके अथक प्रयासों से रात करीब 11 बजे शव को निकाला गया।
जानकारी के मुताबिक सर्विस कुमार गांव कमानिया में स्थित इंटरलॉक टाइल्स फैक्ट्री में काम करता है। रविवार को अमावस्या होने के कारण फैक्ट्री में अवकाश था। इसलिए 6-7 दोस्तों के साथ जोहड़ में नहाने गांव में आ गया। तैरता हुआ जोहड़ के बीच में पहुंच गया, जहां शरीर का संतुलन बिगड़ गया। पानी में हिचकोले लेता देखकर दोस्तों ने बचाने के प्रयास किए। किंतु पानी की गहराई अधिक होने के कारण कामयाबी नहीं मिली। उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को सहायता के लिए पुकारा। आवाज सुनकर सैकड़ों ग्रामीण रस्सा लेकर घटना स्थल पहुंचे। लेकिन पानी में गाद होने के कारण युवक दिखाई नहीं दे रहा था।
विज्ञापन

उन्होंने तत्परता पूर्वक पुलिस को घटना से अवगत कराया। सूचना पाकर थाना प्रभारी वेदप्रकाश दलबल सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजकर गोताखोर मांगे गए। जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार रात 9 बजे रेवाड़ी के गोताखोर कमानियां पहुंचे। उन्होंने आक्सीजन के सिलेंडर व अन्य संसाधनों से लेस होकर जोहड़ में उतरे। दो घंटे अथक प्रयासों के बाद उन्हें दलदल में फंसा हुआ शव दिखाई दिया। रस्सी से बांधकर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने कार्रवाई की विभिन्न औपचारिकताएं पूरी करके शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना स्थल पर पहुंचे बीडीपीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि करीब 35 वर्षीय सर्विस कुमार का शव निकालने में विनोद भील और ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा। विनोद भील ने करीब चार घंटे तक जोहड़ में डुबकियां लगाई हैं। गोताखोरों की मदद से शव को निकालना संभव हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed