{"_id":"5b5e0fa94f1c1b61508b6120","slug":"151532891049-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड पार्षद ने बीजेपी पदाधिकारियों पर नगर पालिका की जमीन पर कब्जा करने का लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वार्ड पार्षद ने बीजेपी पदाधिकारियों पर नगर पालिका की जमीन पर कब्जा करने का लगाया आरोप
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। जिला पार्षद कुलदीप सुरजनवास ने बीजेपी पदाधिकारियों पर नगर पालिका की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है भाजपा पदाधिकारी यह कब्जा शिक्षा मंत्री के संरक्षण में किए हुए है। उन्होंने पालिका की जमीन से भाजपा पदाधिकारियों से कब्जा हटवाने की मांग की है।
जिला पार्षद ने उक्त जानकारी रविवार को पत्रकारों को दी। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में उन्होंने पत्रकारों को सीएम को भेजे अपने पत्र की प्रति भी दी। उनके द्वारा सीएम को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सरकार प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त माहौल देने के लिए प्रयासरत है। परंतु आपकी पार्टी के ही पदाधिकारी नगर पालिका की जमीन पर कब्जा करके सरकार की शाख को पलीता लगा रहे हैं। महेंद्रगढ़ भाजपा जिला पदाधिकारी ने मोदाश्रम मंदिर के पास नगर पालिका की बेशकीमती जमीन पर सरकार बनने के बाद कब्जा कर लिया है। प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी मूक दर्शक बना हुआ है।
सुरजनवास ने अपने पत्र में लिखा है कि खेवट नंबर 846 कस्बा महेंद्रगढ़, स्माल टाउन कमेटी महेंद्र की मलकियत है। जिसकी मुस्तील नंबर 31 का 12/1 पर नाजायज कब्जा आपकी सरकार के दौरान किया गया है। खतोनी नंबर 1069 पर खाना कास्तकार में गलत तरीके से अपना नाम दर्ज करवा रखा है। प्रशासन इसको ठीक करवाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। इस मामले में आप स्वयं संज्ञान लें, ताकि करोड़ों की बेशकीमती जमीन को व सरकार की खराब होती छवि को बचाया जा सके। साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में उनके पास सभी दस्तावेज है। लेकिन इससे भी कहीं ज्यादा नगर पालिका की जमीन पर भाजपा के पदाधिकारियों ने कब्जा किया हुआ है। नपा के अधीन आने वाली सभी जमीन की जांच करवाई जाए। ताकि लोगों में सरकार पर निष्पक्ष होने का विश्वास हो सके।